
'मेरे पास बम है...', कोलकाता से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में यात्री ने फैलाई अफवाह, हिरासत में लेकर पूछताछ
AajTak
कोलकाता एयरपोर्ट पर मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में बम की अफवाह से हड़कंप मच गया. एक यात्री ने बम होने का दावा किया, जिसके बाद विमान को आइसोलेशन बे में ले जाकर जांच की गई. यात्री को हिरासत में लिया गया है. फ्लाइट की उड़ान में देरी हुई, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला. सुरक्षा प्रक्रियाएं पूरी की गईं.
कोलकाता एयरपोर्ट पर मंगलवार दोपहर हड़कंप मच गया जब मुंबई जाने वाली एक फ्लाइट में बम होने की आशंका जताई गई. एक निजी एयरलाइन की यह फ्लाइट जैसे ही उड़ान भरने को तैयार थी, तभी एक यात्री ने सुरक्षा कर्मियों से कहा कि उसके पास बम है. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और विमान को आइसोलेशन बे (अलग खड़ा करने की जगह) ले जाया गया.
इंफाल से मुंबई जा रहा था यात्री एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कोलकाता से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5227 में हुई. आरोपी यात्री 26 साल का है और इंफाल से कोलकाता होकर मुंबई जा रहा था. जब बोर्डिंग से पहले स्टेप लैडर पॉइंट चेक (जहां अंतिम बार यात्री और उनके सामान की जांच की जाती है) हो रहा था, तभी उसने एयरलाइन के सुरक्षा अधिकारी से कह दिया कि उसके पास बम है.
सभी यात्रियों को उतारा गया इस जानकारी को गंभीर मानते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई और तय प्रक्रियाओं (SOP) के तहत पूरी जांच शुरू की गई. उस समय फ्लाइट में कुल 186 यात्रियों में से 179 यात्री पहले ही बोर्ड कर चुके थे. तुरंत सभी यात्रियों को उतारकर विमान को अलग ले जाकर बम की जांच की गई.
एयरलाइन ने बयान जारी कर दी जानकारी इंडिगो एयरलाइन ने बयान जारी कर बताया, 'कोलकाता से मुंबई जाने वाली फ्लाइट 6E 5227 को उड़ान भरने से पहले बम की धमकी मिली. सुरक्षा नियमों के अनुसार, विमान को आइसोलेशन बे में ले जाकर जांच की गई और सभी जरूरी प्रक्रियाओं का पालन किया गया.'
पूछताछ के कारण उड़ान में देरी घटना के बाद आरोपी यात्री को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है. इस घटना के कारण फ्लाइट की उड़ान में देरी हुई. हालांकि, जांच के बाद विमान में कोई बम नहीं मिला और स्थिति नियंत्रण में है.
गौरतलब है कि हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव बढ़ने के बाद देशभर के सभी एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







