
'मेरे खाने में जहर मिला देती, फिर जाती पाकिस्तान...', अपनी ही बेटी का नाम सुन भड़के अंजू के पिता
AajTak
अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस ने बताया कि उनके पास अंजू का मैसेज आया कि मैं तुम्हारे लिए मर गई, तुम मेरे पास फोन मत करना. इस पर गयाप्रसाद ने कहा कि मैं क्यों फोन करूं. मेरे लिए तो उसी समय मर गई थी, जब बो यहां से चली गई. गया प्रसाद ने कहा कि पाकिस्तान वालों को मेरी लड़की को सामने लाना चाहिए. हमसे बात कराना चाहिए,मीडिया के सामने लाना चाहिए. जवाब सीधे देना चाहिए.
भारत से पाकिस्तान गई अंजू के घर वाले इन दिनों काफी परेशान हैं. उन्होंने साफ कर दिया है कि उनके लिए अंजू मर गई है. अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस ने बताया कि उनके पास अंजू का मैसेज आया कि मैं तुम्हारे लिए मर गई, तुम मेरे पास फोन मत करना. इस पर गयाप्रसाद ने कहा कि मैं क्यों फोन करूं. मेरे लिए तो उसी समय मर गई थी, जब बो यहां से चली गई.
गया प्रसाद ने कहा कि पाकिस्तान वालों को मेरी लड़की को सामने लाना चाहिए. हमसे बात कराना चाहिए,मीडिया के सामने लाना चाहिए. जवाब सीधे देना चाहिए. गया प्रसाद ने जानना चाहा कि क्या उसने धर्म परिवर्तन किया है? क्या अंजू ने निकाह कर लिया है. उन्होंने कहा कि हम सच्चाई को निकालने की बात कर रहे हैं. गया प्रसाद ने कहा कि हम उससे बात भी नहीं करना चाह रहे हैं और बात करने से कोई लाभ भी नहीं है. उसके बच्चे भी कोई बात नहीं करना चाहते. बच्चे सारे नफरत कर रहे हैं, वो उसे अब नहीं देखना चाहते.
'मैं भारत का सम्मानित नागरिक हूं...'
अंजू के पिता ने कहा कि हमारी लड़की ने दहलीज पार कर दी. मैं भी इस सम्मानित देश मे रहता हूं. मेरा भी कोई ईमान है. लेकिन अंजू की वजह से पूरे भारतवर्ष के सम्मान को ठेस लगी है. मैं सभी भारतवासियों से माफी चाहता हूं. उन्होंने कहा कि मेरी बस यही गलती है कि मैं उसका बाप हूं. अगर इस गलती की सजा कुछ हो तो मैं उस सजा को भी उठाने के लिए तैयार हूं. वे बोले कि इसमें मेरा कोई दोष नहीं है. यदि आपको लगता है कि में दोषी हूं, तो मैने सबसे बोल दिया है कि मेरी जांच कर सकते हो. वे बोले कि मैं उससे संपर्क भी नहीं करना चाहता हूं उसका सामना तक नहीं करना चाहता. सिर्फ मैं ही नहीं, मेरा पूरा परिवार उससे नफरत करता है.
'मैं पालूंगा दोनों बच्चे'
अंजू की इस फैसले से नाराज उसके पिता गया प्रसाद ने कहा कि वो ऐसा करती कि एक बार बुला कर, हमें प्रेम से भोजन खिलाती, उसमें जहर डाल देती. मैं सो जाता. उसके बाद तुम पाकिस्तान ही क्या दुनिया में कहीं भी चली जाती. अंजू के पिता ने कहा कि मैं और मेरा परिवार उसे देखना नहीं चाहता, जहां तक उसके बच्चों का सवाल रहा, तो दो बच्चे मेरी आंखों के तारे हैं.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







