
'मेरी संवेदनाएं पीड़ितों के साथ...', राजकोट गेम जोन में अग्निकांड पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी ने जताया शोक
AajTak
राजकोट अग्निकांड के बाद राज्य के पुलिस महानिदेशक ने पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस अधीक्षकों को राज्य के सभी गेम जोन का निरीक्षण करने और अग्नि सुरक्षा अनुमति के बिना चल रहे गेम जोन को बंद करने का निर्देश दिया है. पुलिस महानिदेशक ने नगर पालिकाओं एवं नगर पालिकाओं के अग्निशमन अधिकारियों एवं स्थानीय व्यवस्था के समन्वय से इस प्रक्रिया को अंजाम देने को कहा है. ये निर्देश राजकोट शहर में गेम जोन में आग लगने की घटना के मद्देनजर जारी किए गए हैं.
गुजरात के राजकोट में टीआरपी (TRP) गेम जोन में भीषण आग लगने से 24 लोगों की मौत हो गई है. इसमें 9 बच्चे भी शामिल हैं. वहीं, गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने 24 मौत की पुष्टि की है. 24 मृतकों मे 9 बच्चे भी शामिल हैं. आग कैसे लगी इसकी कोई जानकारी नहीं है. वहीं इस अग्निकांड पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, पीएम मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत सभी राजनीतिक हस्तियों ने दुख जाहिर किया है.
राज्य सरकार ने दिया मुआवजा इसके साथ ही राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा देगी. इस संबंध में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर पूरे मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है.
पीएम मोदी ने सीएम से राहत कार्य की ली जानकारी पीएम मोदी ने राजकोट अग्निकांड को लेकर गुजरात सीएम से बात की है और उन्होंने उनसे राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली है. पीएम मोदी ने X पर कहा कि, 'राजकोट में आग की त्रासदी ने हम सभी को दुखी किया है. थोड़ी देर पहले उनके साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत में, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल जी ने मुझे प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए चल रहे प्रयासों के बारे में बताया.'
गृहमंत्री अमित शाह ने भी सीएम से की बात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी सीएम भूपेंद्र पटेल से बात की है. राजकोट (गुजरात) के गेम जोन में हुए हादसे से मन अत्यंत दुःखी है. इस हादसे के संबंध में मैंने मुख्यमंत्री से बात कर जानकारी ली है. प्रशासन राहत व बचाव कार्य के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है और घायलों को इलाज प्रदान करवा रहा है. इस दुःखद हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.
'पुलिस महानिदेशक ने जारी किए ये निर्देश'
वहीं, राजकोट अग्निकांड के बाद राज्य के पुलिस महानिदेशक ने पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस अधीक्षकों को राज्य के सभी गेम जोन का निरीक्षण करने और अग्नि सुरक्षा अनुमति के बिना चल रहे गेम जोन को बंद करने का निर्देश दिया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










