
'मेरी जान वतन पे जाए तो...','बैटल ऑफ गलवान' का पहला गाना 'मातृभूमि' रिलीज, सरहद पर दिखा सलमान खान का जोश
AajTak
'बैटल ऑफ गलवान' का पहला गाना रिलीज के साथ ही फैंस का फेवरेट बन चुका है. गणतंत्र दिवस से 2 दिन पहले देशभक्ति से भरपूर 'मातृभूमि' गाना रिलीज करके सलमान खान ने फैंस को स्पेशल ट्रीट दी है. आपने सुना गाना?
सलमान खान की मच-अवेटेड फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के मेकर्स ने टीजर के बाद फिल्म का पहला गाना 'मातृभूमि' रिलीज कर दिया है. गाना देशभक्ति की भावना से भरपूर है. गाने के लिरिक्स पहली बार में ही दिल को छू लेते है. गणतंत्र दिवस से पहले देशभक्ति से भरपूर 'मातृभूमि' गाने ने फैंस को खुश कर दिया है. गाना सुनने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सुपर हाई हो गई है.
'मातृभूमि' गाने में दिखा सलमान का जोश
गाने में सलमान खान एक भारतीय सेना अधिकारी के रूप में नजर आ रहे हैं. उनके साथ एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह भी दिखाई दीं. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री काफी नेचुरल और खूबसूरत लग रही है. गाने में सलमान और चित्रांगदा सिंह, दोनों को दो छोटे बच्चों के साथ एक परिवार के रूप में दिखाया गया है, जहां घर के सुकून भरे पल और गलवान की जंग के कड़े दृश्य साथ-साथ चलते हैं.
गाने में परिवार और देश के प्रति सेना के कर्तव्य और संघर्ष के पलों को दिखाया गया है, जो प्यार, बलिदान और देशसेवा के भाव को और भी गहराई से सामने लाते हैं. 'मातृभूमि' गाना 'बैटल ऑफ गलवान' का इमोशनल और देशभक्ति से भरा एहसास देता है. इस गाने को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है, जिन्होंने एक बार फिर दिल को छू लेने वाली और असरदार धुन के साथ अपनी खास छाप छोड़ी है.
गाने को लेकर क्या बोले हिमेश रेशमिया

एक्ट्रेस येरिन हा ने शो में सोफी बैक का रोल निभाया है. एक्टर ल्यूक थॉम्पसन, बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन के रोल में हैं. दोनों एक्टर्स के किरदार के साथ-साथ परफॉरमेंस और इलेक्ट्रिक केमिस्ट्री के खूब चर्चे हो रहे हैं. येरिन और ल्यूक ने 'ब्रिजर्टन' सीजन 4 में कुछ जबरदस्त इंटीमेट सीन्स भी किए हैं, इनमें से उनका 'बाथटब सीन' सुर्खियों में हैं.












