
'मेरी गोरी पड़ोसन...' रशियन महिला के घर में घुसा युवक, थाने पहुंचा मामला
AajTak
पुणे के रहने वाली रूस की एक महिला डॉक्टर ने अपने पड़ोसी इंजीनियर पर लगभग एक साल तक पीछा करने और परेशान करने का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि आरोपी बार-बार बातचीत करने की कोशिश करता था, सोसायटी में उसके पीछे चलता था और आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था.
महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक विदेशी महिला डॉक्टर कE कथित तौर पर लगातार पीछा किए जाने और परेशान किए जाने करने और घर में घुस आने का मामला सामने आया है. विमान नगर इलाके में रहने वाली रूस की एक 43 वर्षीय डर्मेटोलॉजिस्ट ने अपने पड़ोसी पर लगभग एक साल तक उसे परेशान करने का आरोप लगाया है. महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
एक साल से पीछा कर रहा आरोपी
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान 32 साल के विकास कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से इंजीनियर बताया जा रहा है. वह उसी हाउसिंग सोसायटी में रहता है, जहां रूसी मूल की महिला डॉक्टर रहती है. महिला का आरोप है कि पिछले करीब एक साल से आरोपी लगातार उसका पीछा कर रहा था और उसके निजी जीवन में दखल देने की कोशिश कर रहा है.
समझाने के बाद भी नहीं माना
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि शुरुआत में आरोपी सामान्य बातचीत के बहाने उसके करीब आने की कोशिश करता था. हालांकि, उसने कई बार इस व्यवहार से असहज होने की बात भी युवक के आगे जताई, लेकिन इसके बावजूद आरोपी ने अपनी हरकतें बंद नहीं कीं. महिला का कहना है कि वह सोसायटी कैंपस में जब भी टहलने निकलती थी, आरोपी उसके पीछे-पीछे चलने लगता था और उससे बात करने की कोशिश करता था.
'एक गोरी पड़ोसी होने पर मुझे प्राउड है'

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









