
'मेरी कोशिश विपक्ष को एकजुट करना, PM पद का दावेदार नहीं', बोले शरद पवार
AajTak
एनसीपी चीफ शरद पवार ने सोमवार को एक बार फिर विपक्षी एकता को धार देने की बात की. उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश विपक्ष को साथ लाने की है, ऐसी ही कोशिश बिहार के सीएम नीतीश कुमार कर रहे हैं.' इसके साथ ही एनसीपी चीफ ने कहा कि वे अगला चुनाव नहीं लड़ रहे हैं तो पीएम उम्मीदवार बनने का सवाल ही कहां है.
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद विपक्षी एकता को एक बार फिर पंख लग गए हैं. राज्यों में विपक्ष के नेताओं की इसे लेकर चहलकदमी बढ़ गई है और एक बार फिर से हाथ से हाथ मिलाने, कंधे से कंधा जोड़कर चलने और एक साथ उठ खड़े होने जैसी कवायद शुरू हो गई हैं. मुलाकातों के दौर बढ़ गए हैं और तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं. कुल मिलाकर बहुत तेजी से विपक्षी एकता का छाता ताना जा रहा है, देखना ये है कि इस छाते के तले कौन कौन आ रहा है. इन सब कवायदों के बीच सबसे अहम है शरद पवार का बयान. सोमवार को उन्होंने एक बार फिर इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है और यह भी कह दिया वह प्रधानमंत्री की रेस में नहीं हैं.
मैं पीएम बनने की रेस में नहींः शरद पवार जानकारी के मुताबिक, मुंबई में शरद पवार ने कहा, 'मेरी कोशिश विपक्ष को साथ लाने की है, ऐसी ही कोशिश बिहार के सीएम नीतीश कुमार कर रहे हैं.' इसके साथ ही एनसीपी चीफ ने कहा कि वे अगला चुनाव नहीं लड़ रहे हैं तो पीएम उम्मीदवार बनने का सवाल ही कहां है. शरद पवार ने साफ किया किया कि वह पीएम बनने की रेस में नहीं हैं, उन्होंने कहा कि 'हमें ऐसा नेतृत्व चाहिए जो देश के विकास के लिए काम कर सके.'
राहुल गांधी की तारीफ की कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर पवार ने राहुल गांधी की तारीफ भी की. इस दौरान उन्होंने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे राहुल गांधी की पदयात्रा की सफलता का सबसे अच्छा उदाहरण हैं. राहुल गांधी के बारे में कोई कुछ भी कहे, मुझे यकीन है कि लोग राहुल गांधी की विचारधारा को मजबूत करेंगे. हालांकि बीते दिनों में कई मौकों पर एनसीपी चीफ शरद पवार ने सीधे तौर पर तो नहीं लेकिन अप्रत्यक्ष तरीके से राहुल गांधी का उन मुद्दों पर साथ नहीं दिया था, जिनके जरिए वह पीएम मोदी को घेरना चाह रहे थे. इनमें अडानी मामला, सावरकर विवाद जैसे मामले प्रमुखता से शामिल थे.
सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप सोमवार को, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा राज्य के एनसीपी अध्यक्ष जयंत पाटिल से पूछताछ का जिक्र करते हुए, पवार ने सरकार की आलोचना की. उन्होंने यह कहते हुए केंद्रीय जांच एजेंसियों के घोर दुरुपयोग का आरोप लगाया कि इसके जरिए सरकार विपक्षी नेताओं को परेशान करने की मंशा रखती है. उन्होंने कहा कि हो सकता है कि भाजपा एनसीपी का इस तरीके से उत्पीड़न कर हमसे कुछ हासिल करना चाहती हो, हम उन्हें संतुष्ट नहीं करने जा रहे हैं.
यह भी पढ़िएः विपक्षी एकजुटता के लिए होगी बड़ी बैठक, जगह और तारीख का ऐलान जल्द
शरद पवार ने कहा कि ईडी, सीबीआई का जिस तरह से गलत उपयोग किया जा रहा है इसका उदाहरण महाराष्ट्र में दिख रहा है. हमारे पास एक लिस्ट है. एनसीपी के 10 नेताओं को एन्क्वायरी के लिए बुलाया गया. अनिल देशमुख को 13-14 महीने जेल में रखा. शुरुआत में उनपर शिक्षण संस्था के लिए 100 करोड़ रुपये लेने का केस लगाया था और एन्क्वायरी के बाद जो आरोपपत्र दाखिल किया तो 100 करोड़ की रकम 1.5 करोड़ पर आ गई. यह सब अतिरंजित आरोप है. परमबीर सिंह पर कितने केस हैं, उसकी एन्क्वायरी सरकार को करनी चाहिए. शरद पवार ने नोटबंदी पर भी बात की. कहा कि नोटबंदी के संदर्भ में जो डिसिजन लिया गया है वह एक तरह से मनमर्जी के मुताबिक निर्णय लेने जैसा है. पिछली बार भी ऐसा ही निर्णय लिया और उस वजह से लोगों का बड़ा नुकसान हुआ है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









