
मेरी एक "खलिश" थी वो समाप्त हो गई, अब खुश होकर जा रहा हूं
Zee News
राजस्थान हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अकील कुरैशी रविवार यानी आज अपने पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं. उनकी सेवानिवृत्ति पर शुक्रवार को राजस्थान हाई कोर्ट में आयोजित रेफरेंस में दिये गये उनके बयान की चारों चरफ चर्चा है.
नई दिल्लीः राजस्थान हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अकील कुरैशी रविवार यानी आज अपने पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं. उनकी सेवानिवृत्ति पर शुक्रवार को राजस्थान हाई कोर्ट में आयोजित रेफरेंस में दिये गये उनके बयान की चारों चरफ चर्चा है. जस्टिस कुरैशी 12 अक्टूबर 2021 को त्रिपुरा हाई कोर्ट से तबादले के बाद राजस्थान के चीफ जस्टिस बने थे. 4 माह 25 दिन के इस कार्यकाल में कोर्ट के अंदर निसंदेह उनके कई फैसलों ने सभी का ध्यान खींचा. लेकिन उससे ज्यादा पिछले एक सप्ताह में दिये उनके बयानों की भी हर तरफ चर्चा रही.
कई बार इंसान अपने दर्द को भले ही नहीं छुपा पाए, लेकिन अपनी खुशी को जरूर छुपा लेता है. देशभर के हाई कोर्ट जजों में वरिष्ठता सूची में अग्रणी रहने के बावजूद सुप्रीम कोर्ट में चयन नहीं होने का दर्द जस्टिस अकील कुरैशी अपने विदाई समारोह में छुपा नहीं पाए. लेकिन, राजस्थान के चीफ जस्टिस के तौर पर उनके 4 माह 25 दिन के कार्यकाल में दो घटनाएं ऐसी हुईं जिनके लिए जस्टिस कुरैशी की तारीफें खूब हुईं. वहीं, कई मामलों पर उन पर सवाल भी खड़े हुए. लेकिन उनके चीफ जस्टिस बनने के बाद एक ऐसी घटना भी हुई जिससे वे इतना आहत हुए कि उन्होंने खुली अदालत में कहा कि वे राजस्थान से सेवानिवृत्त होकर जायेंगे, लेकिन उनके दिल में हमेशा एक "खलिश" रहेगी. वो क्या "खलिश" थी और कैसे वो "खलिश" समाप्त हुई पढ़िए इस विस्तृत रिपोर्ट में.

World Airmail Day: 23 साल के फ्रांसीसी पायलट Henri Pequet ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज ( इलाहाबाद ) में 13 मिनट की उड़ान भरी थी. यह उड़ान नैनी तक की गई थी. यहीं से दुनिया की पहली आधिकारिक एयरमेल सेवा की शुरुआत हुई थी. Allahabad से Naini तक की इस उड़ान को आज वैश्विक एयरमेल क्रांति (Global Airmail Revolution) की शुरुआत माना जाता है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.









