
'मेरा बाप इतना बड़ा क्रिमिनल...', मरते पिता ने खोले जिंदगी के कड़वे राज, सदमे में बेटी
AajTak
मैसाचुसेट्स की एशले ने स्मोक स्क्रीन: माई फ्यूजिटिव डैड पॉडकास्ट पर खुलासा किया कि उनके 71 साले के पिता टॉम रेंडेले को लंग कैंसर था. जब वे अपने आखिरी समय में थे तो उन्होंने अपने अतीत का ऐसा राज बताया जिससे वे सदमें में हैं.
अक्सर परिवारों के अंदर कुछ ऐसे राज होते हैं जो सामने आ जाएं तो लोगों का अपनों पर से ही भरोसा ही उठ जाता है. इनमें से अधिकतर सच सैतेले या नाजायज बच्चों से जुड़े होते हैं. लेकिन हाल में एक महिला को अपने मरते हुए पिता से उनके जिस काले अतीत के बारे में मालूम हुआ उससे वह सदमे में आ गई. महिला सोचने लगी कि आखिर वह इतने सालों से किसके साथ रह रही थी.
लिनफ़ील्ड, मैसाचुसेट्स की एशले ने स्मोक स्क्रीन: माई फ्यूजिटिव डैड पॉडकास्ट पर खुलासा किया कि उनके 71 साले के पिता टॉम रेंडेले को लंग कैंसर था. जब वे अपने आखिरी समय में थे तो उन्होंने बताया कि मैं तुम्हें अपने अतीत का गहरा राज बताने जा रहा हूं लेकिन तुम्हें वादा करना होगा कि तुम उसके बारे में खोजबीन करने की कोशिश नहीं करोगी और न ही किसी को बताओगी. उन्होंने बताया कि मेरा असली नाम टॉम रेंडेले नहीं बल्कि टेड कोनरेड है. इसके अलावा आजतक तुम जो कुछ भी मेरे अतीत के बारे में जानती हो वह सब झूठ है, यहां तक कि मेरा डेट ऑफ बर्थ भी.
उन्होंने बताया कि वह 20 साल की उम्र में 11 जुलाई, 1969 तक ओहियो के क्लीवलैंड में सोसाइटी नेशनल बैंक में एक बैंक टेलर के रूप में काम करते थे. उनके पास बैंक की तिजोरी की चाबी रखने की जिम्मेदारी थी. एक दिन बैंक मैनेजर को मालूम हुआ कि तिजोरी से $215,000 (1.79 करोड़ रुपये) गायब हैं और कॉनराड भी तीन दिन से गायब था. साफ था कि मैं पैसे लूटकर भाग गया था. हां मैं एक बैंक लुटेरा हूं.
उन्होंने बताया कि- इसके बाद मैं पूरी तरह से नई पहचान बनाते हुए, 750 मील दूर लिनफील्ड आकर शिफ्ट हो गया. यहां तुम्हारा जन्म हुआ, मैं पिता बना और शराफत की जिंदगी जीने लगा. एशले ने कहा कि ये सब जानकर मेरा दिमाग घूम गया. इसके बाद उनकी मौत हुई और मैं सब कुछ सोचने लगी तो समझ आया कि मेरे पिता बैंक रौबरी फिल्म द थॉमस क्राउन अफेयर के फैन क्यों थे. मैं समझ गई कि मेरे पिता एक क्रिमिनल थे और मैं एक क्रिमिनल की बेटी थी. यह यकीन करना मुश्किल है क्योंकि मैं उन्हें एक शरीफ इंसान समझती थी. लेकिन यह सच है कि वह एक बड़े अपराधी थे.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









