
'मेरा दोस्त था, उसने मेरा भरोसा जीता, फिर मेरे साथ गैंगरेप किया'
AajTak
दोस्त पर भरोसा करके एक विदेशी लड़की उसके साथ घूमने निकल गई. रात बिताने के लिए लड़की ने होटल रूम लिया. इस दौरान उसका दोस्त अपने एक और दोस्त के साथ उसके कमरे में आ गया. दोनों ने लड़की का गैंग रेप किया. आरोपियों ने लड़की का वीडियो भी बनाया और फिर धमकाते हुए पुलिस से शिकायत नहीं करने को कहा.
पाकिस्तान में एक अमेरिकी ब्लॉगर के साथ गैंगरेप के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पीड़ित लड़की ने खुद बताया है कि गैंग रेप में शामिल एक शख्स उनका दोस्त था और वह शख्स को लंबे समय से जानती थीं.
अमेरिकी ब्लॉगर के साथ एक होटल रूम में दो लोगों ने गैंगरेप किया था. बाद में इस मामले के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था. अब अमेरिकी ब्लॉगर ने घटना के बारे में बताते हुए कहा- मैं इस बात से बहुत ज्यादा डिस्टर्ब हूं कि मेरा एक दोस्त, जिसे मैं बहुत लंबे समय जानती थी, वह फॉरेन ट्रैवलर्स के बीच इस खूबसूरत देश (पाकिस्तान) का एक पॉजिटिव इमेज बनाने की कोशिश कर रहा था. वह दोस्त मुझे बहुत विश्वसनीय लगा था लेकिन उसने मेरे साथ इतना घिनौना काम किया है. मुझे नहीं लगता है कि इस घटना की वजह मेरे दिमाग पर जो असर हुआ है उससे मैं कभी ऊबर पाऊंगी. लेकिन मैं उम्मीद करती हूं कि इस मामले में न्याय होगा.
अमेरिकी लड़की ने कानूनी प्रक्रिया के बारे में आगे कहा- कानूनी प्रक्रिया बहुत पेचीदा होती है. हालांकि, अब तक बहुत सही से चला है. मैं उम्मीद करती हूं कि यह आगे भी ऐसे ही चलता रहेगा और आखिर में हमें न्याय मिलेगा.
दरअसल, यह घटना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की है. 21 साल की कॉलेज स्टूडेंट और ट्रैवल ब्लॉगर यहां घूमने आई थीं. उनके साथ उनका एक पाकिस्तानी दोस्त शहजाद भी था. शहजाद ब्लॉगर को डेरा गाजी खान जिले के हिल रिजॉर्ट, फोर्ट मुनरो में अपने साथ ले गया था.
पुलिस के मुताबिक, यहां 17 जुलाई की रात ब्लॉगर के साथ शहजाद और होटल मालिक मुजमल सिपरा ने रेप किया. आरोपियों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया. आरोपियों ने लड़की को धमकी भी दी और कहा कि उन लोगों के खिलाफ कोई लीगल एक्शन न ले. हालांकि, ट्रैवल ब्लॉगर ने इस मामले को लेकर बॉर्डर मिलिट्री पुलिस में एक केस दर्ज करवा दिया.
मामले को लेकर डेरा गाजी खान के डिप्टी कमीश्नर अनवर बरयार ने कहा- महिला ब्लॉगर करांची पहुंची थीं. फोर्ट मुनरो के लिए निकलने से पहले रजनपुर में शहजाद के घर वह दो दिन ठहरी भी थीं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








