
मेरठ: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही, महिला की मौत के बाद परिवार को देते रहे गलत जानकारी
ABP News
यूपी के मेरठ मेडिकल कॉलेज में 21 अप्रैल को भर्ती संतोष की मौत हो गई. लेकिन, परिवार के लोग जब भी फोन करते तो उन्हें किसी और संतोष का हाल बताया जाता रहा.
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में मेडिकल कॉलेज में कोरोना मरीज की मौत के बाद शव के ना बदले जाने को लेकर विभागीय अधिकारियों के तमाम दावे हवा-हवाई साबित हुए हैं. गाजियाबाद निवासी जिस बुजुर्ग को उनकी बेटी आज तक कोरोना वार्ड में तलाश करती फिर रही थी, उनकी 15 दिन पहले ही मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी. ये है लापरवाही का आलम लापरवाही का आलम ये है कि मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों को ये तक नहीं पता कि बुजुर्ग की लाश कहां गई. मेडिकल कॉलेज प्रशासन की जांच में पाया गया कि गाजियाबाद निवासी संतोष को 21 अप्रैल को भर्ती कराया गया था. जिनकी 23 अप्रैल को मौत हो गयी थी. लेकिन, परिजन जब भी हॉस्पिटल फोन करते थे तो मेडिकल कॉलेज प्रशासन एक अन्य संतोष की जानकारी उनको देता रहा.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












