
मेरठ के बाद अब अलवर में नीले ड्रम से निकली लाश, जानें पति के खिलाफ पत्नी और उसके प्रेमी की खौफनाक साजिश
AajTak
मेरठ के सौरभ की लाश जिस नीले रंग के ड्रम से बाहर निकली थी, उस ड्रम को तो पूरे देश ने देखा था. लेकिन ड्रम के अंदर से सौरभ की लाश को बाहर निकलते कोई नहीं देख पाया था. लेकिन अब ये कमी भी अलवर में पूरी हो गई.
Alwar Blue Drum Murder Case: करीब 5 महीने पहले की बात है. जब मेरठ से एक नीले ड्रम की खौफनाक कहानी सामने आई थी. उस नीले ड्रम ने ऐसी दहशत फैलाई थी कि देश भर के पतियों की नींद हराम हो गई थी. सौरभ नाम का एक पति उस ड्रम से बाहर क्या आया, तब हर पति के चेहरे से मानों मुस्कान ही गायब हो गई थी. जी हां, तब पति को मार कर उसकी लाश ड्रम में पैक करने वाली उस पत्नी का नाम भी मुस्कान ही था.
हालांकि मेरठ का सौरभ या यूं कहें कि सौरभ की लाश जिस नीले रंग के ड्रम से बाहर निकली थी, उस ड्रम को तो पूरे देश ने देखा था. लेकिन ड्रम के अंदर से सौरभ को बाहर निकलते कोई नहीं देख पाया था. अब ये कमी भी पूरी हो गई.
मेरठ से करीब 250 किलोमीटर दूर राजस्थान के अलवर इलाके में उसी बदनाम नीले रंग के ड्रम से एक और पति की लाश बाहर निकली है. अब चूंकि लाश बेहद खराब हालत में है इसलिए उसकी तस्वीर तो नहीं दिखा सकते. पर जिन कपड़ों में लाश को लपेट कर ड्रम में पैक किया गया था. ड्रम का ढक्कन खुलने के बाद उन कपड़ों को बाहर निकालते कैमरों ने जरूर देखा है.
मामला है राजस्थान के अलवर जिले का. जहां खैरथल तिजारा इलाका है. उसी इलाके में आदर्श कॉलोनी में मौजूद एक घर के मालिक का नाम है राजेश. राजेश एक प्रॉपर्टी डीलर भी है और ईंट भट्टे के कारोबारी भी करता है. बात रविवार की है यानि 17 अगस्त 2025. घर से लोकल पुलिस को एक फोन जाता है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम फौरन मौके पर पहुंचती है.
पुलिस की गाड़ियां देख अब आसपास के लोग भी राजेश के घर के बाहर इकट्ठा होने लगते हैं. थोड़ी ही देर में अब पुलिस उस मकान की छत पर मौजूद थी. छत पर कुल दो नीले ड्रम रखे हुए थे. जबकि छत पर ही नीले रंग की ही पानी की एक टंकी भी थी. जब पुलिस की टीम छत पर पहुंची तब भी तेज बदबू आ रही थी इसीलिए सभी ने अपने मुंह और नाक ढक रखे थे.
अब पुलिस के इशारे पर एक शख्स सबसे पहले बीच में रखे एक ड्रम का ढक्कन हटाता है. ढक्कन हटाते ही बदबू और तेज हो जाती है. अब वो ड्रम के अंदर हाथ डालकर कुछ बाहर खींचता है. वो कोई कपड़ा था. बदबू इतनी ज्यादा तेज थी कि वो ड्रम के करीब जाता और फिर तेजी से पीछे की तरफ हटता. कपड़ा बाहर निकालने के बाद अब वो ड्रम के अंदर झांकता है. और छत पर मौजूद पुलिस वालों को बताता है कि अंदर अब कुछ और नहीं बस एक लाश है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








