
मेडिकल छात्रा को दोस्त ने बिल्डिंग से दिया धक्का, मौके पर ही मौत... दूसरे लड़कों से दोस्ती को लेकर हुआ था झगड़ा
AajTak
महाराष्ट्र के कराड में एक मेडिकल छात्रा (Medical student) को उसके दोस्त ने बिल्डिंग से धक्का दे दिया, जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि दोनों एक-दूसरे को दो-तीन साल से जानते थे. विवाद के बीच लड़के ने छात्रा को धक्का दे दिया. फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
महाराष्ट्र के कराड शहर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक लड़के ने मेडिकल छात्रा (Medical student) को बिल्डिंग से धक्का दे दिया, जिससे लड़की की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं लड़का भी घायल है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, हरियाणा का रहने वाला ध्रुव चिक्कर नाम का लड़का कराड के कृष्णा मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है. ध्रुव यहां कृष्णा मेडिकल कॉलेज के पास ही सनसिटी बिल्डिंग में रहता था. कृष्णा मेडिकल कॉलेज में ही एक लड़की भी पढ़ाई कर रही थी. लड़की और ध्रुव दोनों के बीच दोस्ती थी. दूसरे लड़कों से छात्रा की दोस्ती को लेकर ध्रुव झगड़ा करने लगा.
यह भी पढ़ें: सैफई: एकतरफा प्यार में हुई मेडिकल छात्रा की हत्या, चार साल से पीछा कर रहा था शादीशुदा पड़ोसी, फांसी की मांग
आरोपी ध्रुव ने छात्रा को अपने फ्लैट पर बुलाया, जहां दोनों के बीच तीखी बहस हो गई. इसी बीच ध्रुव ने छात्रा को दूसरी मंजिल से धक्का दे दिया. नीचे गिरते ही छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई. इस दौरान ध्रुव भी घायल हो गया है. घटना के बारे में सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी युवक ध्रुव को अस्पताल में भर्ती कराया है.
इस मामले में आरोपी ध्रुव के खिलाफ पुलिस ने धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया है. सतारा जिले के पुलिस अधीक्षक समीर शेख ने इस मामले को लेकर कहा कि लड़का और लड़की दोनों एक दूसरे को लगभग दो-तीन साल से जानते थे. आपस में इनका कुछ इश्यू हो गया था, जिसको लेकर विवाद में धक्का देने से मौत हुई है. आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









