
मेडिकल के छात्रों को लिए IIT दिल्ली ने शुरू किया नया मास्टर्स कोर्स, फेलोशिप की भी सुविधा
AajTak
IIT दिल्ली का सेंटर फॉर बायोमेडिकल इंजीनियरिंग (CBME) जनवरी 2025 से 'हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी' में मास्टर ऑफ साइंस (रिसर्च) प्रोग्राम शुरू कर रहा है. इस कोर्स में छात्रों को असली अस्पतालों और उद्योगों में व्यावहारिक अनुभव मिलेगा, जिससे वे रिसर्च, नई कंपनियां शुरू करने या उद्योग में काम करने के लिए तैयार होंगे.
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली का सेंटर फॉर बायोमेडिकल इंजीनियरिंग (CBME) जनवरी 2025 से 'हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी' में एक नया मास्टर ऑफ साइंस (रिसर्च) प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है. इस प्रोग्राम का मकसद चिकित्सा और इंजीनियरिंग के बीच की दूरी को कम करना है. खासतौर पर यह कोर्स उन चिकित्सा और नैदानिक पेशेवरों के लिए बनाया गया है, जो स्वास्थ्य क्षेत्र में नई तकनीकों और नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए मेडिकल के साथ इंजीनियरिंग के सिद्धांतों को भी सीखना चाहते हैं.
कोर्स करने वाले कैंडिडेट्स को मिलेगा ये फायदा
हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी में एमएस (अनुसंधान) की खास बात इसका प्रोजेक्ट-आधारित तरीका है, जिसमें छात्रों को व्यावहारिक अनुभव मिलता है. इस कोर्स में प्रमुख संस्थानों और कंपनियों के साथ मिलकर छात्रों को असली अस्पतालों और उद्योगों में काम करने का मौका मिलेगा. इससे उन्हें मेडिकल और तकनीकी दोनों क्षेत्रों की गहरी समझ हासिल होगी, जिससे वे या तो नई कंपनियां शुरू कर सकते हैं या फिर मेडिकल टेक्नोलॉजी में रिसर्च और डेवलपमेंट कर सकते हैं.
मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए भी फायदेमंद
इस कोर्स के जरिए मेडिकल प्रोफेशनल्स को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ मरीजों का इलाज भी जारी रख सकते हैं. इससे वे तुरंत अपने नए सीखे हुए ज्ञान का उपयोग कर मरीजों की देखभाल में सुधार कर सकते हैं. कोर्स में वैज्ञानिक शोध के साथ-साथ हेल्थकेयर इंडस्ट्री से जुड़े अहम विषय और लैब वर्क शामिल हैं, जो छात्रों को आगे की पढ़ाई या इंडस्ट्री में काम करने के लिए तैयार करते हैं.
फेलोशिप की भी सुविधा

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










