
मेडिकल अफसर बने गणेश बरैया... कानूनी लड़ाई के बाद मिला था MBBS, तीन फीट के डॉक्टर की कहानी
AajTak
कम हाइट होने की वजह से मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने गणेश बरैया को एमबीबीएस में दाखिला लेने से रोक दिया था. सुप्रीम कोर्ट से केस जीतने के बाद उन्होंने न सिर्फ MBBS की पढ़ाई पूरी की, बल्कि डॉक्टर की डिग्री लेने के बाद अब सरकारी अस्पताल में मेडिकल अफसर बना दिया गया है.
डॉ. गणेश बरैया मेडिकल अफसर बन गए हैं. इनका कद सिर्फ 3 फीट है और कभी इनकी लंबाई इनके करियर के लिए बड़ी बाधा बन गई थी. जब मेडिकल काउंसिल ने इन्हें एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए अयोग्य करार दे दिया था.
गुजरात के भावनगर के रहने वाले डॉ. गणेश बरैया ने साबित कर दिया है कि मंजिल तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं जज्बे की जरूरत होती है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई जीतकर डॉक्टर बनने का अपना सपना पूरा कर लिया है.
2018 में पास की थी मेडिकल इंट्रेस परीक्षा 2018 में गणेश मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफल हुए थे. MCI (मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया) ने 2018 में उनकी कम हाइट और शारीरिक अक्षमता के कारण उन्हें MBBS में एडमिशन देने से मना कर दिया था.गणेश 72% विकलांग हैं. गणेश को बताया गया कि कद की वजह से वो इमरजेंसी केस नहीं संभाल पाएंगे.
इसके बाद उन्होंने एमसीआई के फैसले को चुनौती देने हाईकोर्ट पहुंचे. यहां भी उन्हें निराशा हाथ लगी और वो केस हार गए. फिर भी गणेश ने अपने सपने को पूरा करने की उम्मीद नहीं छोड़ी. हाईकोर्ट के बाद वह सुप्रीम कोर्ट पहुंचे.
सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए कहा कि कम हाइट के बावजूद मेडिकल की पढ़ाई के लिए एमबीबीएस में दाखिला मिल सकता है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद भावनगर स्थित मेडिकल कॉलेज में 2019 को गणेश को दाखिला मिल गया.
उन्होंने तमाम मुश्किलों के बावजूद हार नहीं मानी और 2024 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर ली. इसके बाद सरकारी मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप किया. इंटर्नशिप पूरा होने के बाद अब उन्हें भावनगर के एक सरकारी अस्पताल में बतौर मेडिकल ऑफिसर के तौर पर नियुक्त किया गया है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










