
मेट्रो में सीट का झगड़ा ही खत्म..., ट्रेन में ये क्या ले आया शख्स, मजेदार VIDEO VIRAL
AajTak
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मेट्रो के भीतर का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दो लड़कों को मेट्रो के अंदर भारी भरकम सोफा लेकर घुसते देखा गया. वीडियो में ये भी दिख रहा है कि कैसे आसपास के लोग हैरान होकर ये सब देख रहे हैं.
सोशल मीडिया पर रोजाना मेट्रो ट्रेन के कई अनोखे और मजेदार वीडियो वायरल होते हैं. कई बार लोग मेट्रो में इंस्टाग्राम रील के लिए नाचते गाते दिखते हैं तो कभी सीट को लेकर झगड़ा करते. लेकिन हाल में मेट्रो ट्रेन का एक और भी ज्यादा हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है.
मेट्रो के अंदर घुसाया सोफा
इसमें दो लड़के मेट्रो ट्रेन के अंदर एक बड़ा सोफा लेकर घुसते हुए दिख रहे हैं. लोग इन्हें देख कर हैरान हैं कि भला कोई सोफा लेकर मेट्रो में कैसे आ सकता है? दरअसल ये वीडियो न्यूयॉर्क की मेट्रो का है जिसमें पहले दोनों लड़के सोफे के साथ मेट्रो में घुसते दिख रहे हैं और फिर उसके साथ किसी स्टेशन पर बाहर निकलते और सोफे को सीढ़ी पर चढ़ाने लगते हैं.
'अब सीट का झगड़ा ही खत्म....'
22 सितंबर को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 60 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 1 लाख 22 हजार से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. वीडियो वायरल हुआ तो लोग इसपर ढेरों कमेंट करने लगे और चटकारे लेने लगे. एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा- ये अपना सोफा ले आया है, अब सीट का झगड़ा ही खत्म.
'सालों से न्यूयॉर्क में हूं लेकिन...'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










