
'मेट्रो तुम्हारे बाप की...', Delhi Metro में फिर भिड़ीं महिलाएं, जमकर धक्का- मुक्की, Video
AajTak
एक बार फिर दिल्ली मेट्रो में दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं. झगड़ा इतना बढ़ा कि वे धक्का- मुक्की करने लगीं. दोनों के बीच गंदी बहस भी होती दिखती है जिसमें वे एक दूसरे को उल्टा- सीधा कह रही हैं.
दिल्ली मेट्रो के अंदर लड़ाई झगड़े, डांस, गाने और रील्स बनाने जैसी कई चीजें देखने को मिलती है. कई बार सोशल मीडिया के लिए मेट्रो में नाच गाना करते लोगों के वीडियो वायरल हुए तो डीएमआरसी ने चेतावनी भी जारी. हालांकि इसके बाद भी स्थितियों में खास सुधार नहीं दिख रहा और लोग मेट्रो में अजीबगरीब हरकतों से बाज नहीं आ रहे.
'मेट्रो तुम्हारे बाप की नहीं है'
ताजा मामला भी कुछ ऐसा ही है. हाल में सामने आए दिल्ली मेट्रो के वीडियो में दो महिलाएं बुरी तरह झगड़ती दिख रही हैं. संभवत: ये झगड़ा सीट को लेकर हुआ है. वीडियो में दोनों एक दूसरे को भला बुरा कह रही हैं. एक ने तो ये तक कह दिया- मेट्रो तुम्हारे बाप की नहीं है.
बहस के साथ धक्का-मुक्की करने लगी औरतें
इसके साथ ही एक बार को दोनों महिलाओं में बहस के बीच धक्का- मुक्की भी होती है. वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हुआ तो लोग इसपर ढेरों कमेंट करने लगे. एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा- 'एक करियर एडवाइस दूं?... मेट्रो में कैमरा लेकर मेट्रो व्लॉगर बन जाओ बहुत स्कोप है.' एक अन्य ने लिखा- 'मेट्रो में ऐसा हर कुछ हो रहा है जो नहीं होना चाहिए, उफ्फ ये लोग...'.
मेट्रो में पहले भी भिड़ी महिलाएं

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










