
मेघालय के डिप्टी सीएम स्नियावभालंग धार के घर पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने फेंका पेट्रोल बम
AajTak
इस मामले में उपमुख्यमंत्री स्नियावभालंग धार ने तुरंत एफआईआर दर्ज कराई है. साथ ही उनके आवास और परिसर में सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं. मेघायल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना की जांच चल रही है.
Petrol Bomb Attack on Deputy Chief Minister House: अज्ञात बदमाशों ने शुक्रवार को मेघालय के उपमुख्यमंत्री स्नियावभालंग धार के आवास पर पेट्रोल बम फेंक दिया. हालांकि इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. लेकिन इस वारदात ने पुलिस और तमाम एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं. अब पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है.
मेघालय के उपमुख्यमंत्री स्नियावभालंग धार का घर पूर्वी खासी हिल्स जिले के नोंगमिनसोंग में स्थित है. जहां अज्ञात हमलावरों ने ये हमला किया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि डिप्टी सीएम के आवास को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया और पेट्रोल बम फेंका. जो बालकनी में जाकर गिरा. हालांकि इससे कोई घायल नहीं हुआ.
इस मामले में उपमुख्यमंत्री स्नियावभालंग धार ने तुरंत एफआईआर दर्ज कराई है. साथ ही उनके आवास और परिसर में सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं. मेघायल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना की जांच चल रही है.
हालांकि इस मामले में बात करने के लिए खुद उपमुख्यमंत्री स्नियावभालंग धार टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे. अब पुलिस ने उनके आवास और बाहरी इलाके में चौकसी को पुख्ता कर दिया है. मामले की जांच की जा रही है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











