
'मृत लोगों' के साथ चाय पीने का अनुभव मिला... राहुल गांधी ने Video शेयर कर चुनाव आयोग पर कसा तंज
AajTak
बिहार के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव आयोग की वोटर लिस्ट में मृत घोषित किए गए सात वोटरों के साथ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चाय पी. इसका वीडियो उन्होंने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर किया. राहुल ने वीडियो के साथ चुनाव आयोग पर तंज कसा.
बिहार चुनाव से पहले वोटों के रिवीजन लोकर सियासी संग्राम मचा हुआ है. इस बीच राहुल गांधी ने बुधवार को कई ऐसे लोगों से मुलाकात की, जिन्हें चुनाव आयोग की नई वोटर लिस्ट में मृत घोषित किया गया है. राहुल गांधी ने इनके साथ चाय पी और चुनाव आयोग पर तंज कसते हुए कहा कि जीवन में बहुत से दिलचस्प अनुभव हुए लेकिन कभी मृत लोगों के साथ चाय पीने का मौका नहीं मिला.
दरअसल, बिहार के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव आयोग की वोटर लिस्ट में मृत घोषित किए गए सात वोटरों के साथ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चाय पी. इसका वीडियो उन्होंने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर किया. इसके साथ उन्होंने लिखा, "जीवन में बहुत दिलचस्प अनुभव हुए हैं, लेकिन कभी 'मृत लोगों' के साथ चाय पीने का मौका नहीं मिला था. इस अनोखे अनुभव के लिए, धन्यवाद चुनाव आयोग!"
इन वोटरों में रामिकबाल राय, हरेंद्र राय, लालमुनी देवी, वचिया देवी, लालवती देवी, पुनम कुमारी और मुन्ना कुमार शामिल हैं. ये सभी तेजस्वी यादव के निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता हैं. आरोप है कि SIR प्रक्रिया के दौरान इनके द्वारा सभी आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की गई लेकिन इसके बावजूद इनके नामों को वोटर लिस्ट से हटा दिया गया.
कांग्रेस का आरोप- साजिश के तहत काटे गए नाम
राहुल गांधी और कांग्रेस का आरोप है कि यह महज लापरवाही नहीं, बल्कि मतदाताओं को वंचित रखने की राजनीतिक साजिश है. कांग्रेस के मुताबिक, चुनाव आयोग ने मृत, प्रवासित आदि मतदाताओं की लिस्ट सार्वजनिक रूप से जारी नहीं की. पार्टी कार्यकर्ताओं ने केवल 2-3 बूथों से अनौपचारिक तरीके से यह जानकारी जुटाई. दावा है कि इन सात लोगों का मामला तो सिर्फ एक झलक है, पूरे क्षेत्र में ऐसे कई जीवित मतदाता हैं जिन्हें मृत बताकर सूची से बाहर कर दिया गया है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









