
मूसेवाला मर्डर के बाद कनाडा से कैलिफोर्निया भागा था गैंगस्टर गोल्डी बरार, ऐसे आया पकड़ में
AajTak
सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बरार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है. पिछले साल, पंजाब के फरीदकोट जिले की एक अदालत ने युवा कांग्रेस नेता गुरलाल सिंह पहलवान की हत्या के मामले में गोल्डी बरार के खिलाफ एक गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. 16 से अधिक आपराधिक मामलों में गोल्डी बरार की तलाश है.
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बरार को अमेरिका के कैलिफोर्निया से हिरासत में ले लिया गया है. इंटरपोल ने कुछ समय पहले ही उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था. गोल्डी बरार के खिलाफ भारत में 16 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. वह भारत से कनाडा भाग गया था. लेकिन कुछ समय पहले उसने कैलिफोर्निया को अपना नया ठिकाना बना लिया था.
29 मई को सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी. उन्हें सरेआम गोलियों से भूना गया था. मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई को बताया गया था. लेकिन गोल्डी बरार को कनाडा में खतरा महसूस हो गया था. दरअसल, कनाडा में मूसेवाला के बड़ी संख्या में फैन मौजूद हैं. इतना ही नहीं कनाडा में गोल्डी बरार के अन्य कई दुश्मन गैंग भी सक्रिय हैं. ऐसे में वह कैलिफोर्निया के FRESNO सिटी में आकर रहने लगा था.
Sacramento में मिली थी लोकेशन
भारत की सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि गोल्डी बरार को 20 नवंबर को हिरासत में लिया गया. हालांकि, इस बारे में अभी तक कैलिफॉर्निया की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी भारत सरकार को नहीं दी गई. लेकिन खुफिया विभाग, रॉ, आईबी, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, पंजाब इंटेलिजेंस को इस तरह के इनपुट्स मिले हैं कि गोल्डी बरार की लोकेशन मिलने के बाद उसे कैलिफॉर्निया के Sacramento से हिरासत में लिया गया.
कैलिफोर्निया में राजनीतिक शरण चाहता है गोल्डी
गोल्डी ने कैलिफोर्निया में कानूनी मदद के जरिये राजनीतिक शरण की अपील की कोशिश की थी, ताकि उसे पकड़कर भारत न लाया जाए. इसके लिए उसने दो कानूनी जानकारों से मदद भी लेनी चाही थी. लेकिन एक वकील ने गोल्डी का आपराधिक बैकग्राउंड देखकर केस लड़ने से मना कर दिया. इसके बाद उसने दूसरे वकील से मदद ली. राजनीतिक शरण तब लगाई जाती है जब कोई यह दिखाने की कोशिश करे की वह जिस देश का रहने वाला है वहां उसपर जुल्म हुआ और वहां उसे न्याय नहीं मिल पाएगा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










