
मूसेवाला-बाबा सिद्दीकी मर्डर, सलमान के घर हमले से कनेक्शन, लॉरेंस का भाई... अनमोल बिश्नोई की कुंडली
AajTak
लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी के बाद भारतीय एजेंसियों ने राहत की सांस ली है. मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के साथ उसका कनेक्शन और सलमान खान के घर पर फायरिंग की साजिश में उसका नाम होना, उसकी गिरफ्तारी की अहमियत को दर्शाता है.
जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई और वॉन्टेड गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई अब भारत लाया गया है. अमेरिका में ट्रांजिट डिटेंशन के बाद उसे सीधे भारतीय एजेंसियों के हवाले कर दिया गया. भारत पहुंचते ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उसे अपनी कस्टडी में ले लिया. अनमोल पर NIA ने 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. वह ऑर्गनाइज्ड क्राइम सिंडिकेट केस का वांटेड आरोपी है, जो वसूली, टारगेट किलिंग और इंटरनेशनल मॉड्यूल चलाने में अहम भूमिका निभाता रहा है.
मूसेवाला से बाबा सिद्दीकी मर्डर केस तक अनमोल का नाम कई हाई-प्रोफाइल वारदातों में सामने आया है. उस पर NCP नेता बाबा सिद्दीकी, सिद्धू मूसेवाला और सलमान खान के घर फायरिंग जैसे मामलों की साजिश रचने का आरोप है. NIA की पूछताछ पूरी होने पर उसे दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को सौंपा जाएगा. कई राज्यों में उसके खिलाफ दर्ज मामलों को देखते हुए एजेंसियों की लाइन लगी है.
लॉरेंस गैंग का बड़ा नेटवर्क देशभर में लॉरेंस बिश्नोई की क्राइम कंपनी का नेटवर्क फैला है. इसके ऑपरेटिव 13 राज्यों दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, यूपी, बिहार, बंगाल, एमपी, गुजरात, चंडीगढ़, हिमाचल और उत्तराखंड में फैले हैं. वहीं विदेश में नेटवर्क कनाडा, अमेरिका, पुर्तगाल, दुबई, अजरबैजान, फिलीपींस और लंदन तक सक्रिय बताया जाता है. यही कारण है कि अनमोल सालों तक पकड़ से बाहर रहा.
गैंग का डिजिटल ऑपरेशन और वर्चुअल सिस्टम बिश्नोई गैंग का पूरा ऑपरेशन डिजिटल मॉडल पर चलता है. हर गतिविधि वर्चुअल नंबरों, VPN और सिग्नल ऐप के जरिए होती है. गैंग के करीब 1000 सक्रिय सदस्य हैं और हर शख्स केवल अपने अगले एक व्यक्ति को जानता है. एक टारगेट पर 7–8 अलग-अलग लेयर्स में काम होता है जैसे रैकी, वसूली, हथियार सप्लाई, शेल्टर, फायरिंग और बैकअप. इस मल्टी-लेयर सिस्टम की वजह से पुलिस किसी एक आरोपी से पूरी संरचना नहीं जान पाती.
वफादारी बनाए रखने का फॉर्मूला लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सबसे बड़ी ताकत उसकी ‘लॉयल्टी मैनेजमेंट’ रणनीति है. किसी सदस्य को आर्थिक संकट या पारिवारिक दिक्कत हो, तो गैंग उसकी मदद करता है. लॉरेंस जेल में बैठकर भी कैश और सपोर्ट उपलब्ध करवाता रहा. इसी वजह से इसके गैंग में भगोड़े, शूटर और फाइनेंसर बिना टूटे जुड़े रहते हैं.
अनमोल की सुरक्षा, नया सिरदर्दअनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी के बाद उसकी सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बन गई है. हाल ही में दुबई में बिश्नोई गैंग के एक फाइनेंसर की हत्या के बाद गैंगवार और बढ़ गया है. भारत की तिहाड़, साबरमती, राजस्थान और पंजाब की जेलों में विरोधी गिरोह के कई सदस्य पहले से बंद हैं, जिससे अनमोल पर खतरा बना रहेगा.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







