
'मूसेवाला को मार दिया...', मर्डर के बाद तिहाड़ जेल में मास्टरमाइंड को गया था कॉल, सुनें Exclusive AUDIO
AajTak
Sidhu Moosewala Murder Case Update: बीती 29 मई को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की पंजाब में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया जबकि अन्य आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं.
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. एक इंटरसेप्टेड कॉल ने वारदात के मास्टरमइंड लॉरेंस बिश्नोई को बेनकाब कर दिया है. इसके मुताबिक मूसेवाला की हत्या के ठीक बाद तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई को कॉल किया गया था. इस कॉल में गुर्गों ने मिशन पूरा होने की जानकारी अपने आका को दी थी. Aajtak के पास उस कॉल की ऑडियो मौजूद है.
सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में यह 1 मिनट 30 सेकंड का एक इंटरसेप्टेड कॉल साबित करता है कि हत्या के बाद तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को मिशन पूरा होने की जानकारी दी गई और मुबारकबाद भी दी गई थी. हालांकि, Aajtak इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. सुनें , लॉरेंस और शूटर के बीच हुई बातचीत का ऑडियो...
इससे साबित होता है कि हत्याकांड का असली मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई ही है. यही नहीं, इस कॉल से यह भी साबित होता है कि एशिया की हाई सिक्योरिटी तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता था और तिहाड़ से ही अपना गैंग ऑपरेट कर रहा था.
मूसेवाला के मर्डर के बाद क्या बात हुई?
लॉरेंस का शूटर अज्ञात शख्स से बोलता है: हैलो... बात हो सकती है?
अज्ञात शख्स: हां, बिल्कुल हो सकती है...

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










