
मूर्तियों में रामायण का प्रसंग, दीवारों पर शानदार आर्टवर्क, राम मंदिर की नई तस्वीरें आई सामने
AajTak
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य जारी है. इस बीच मंदिर के ग्राउंड फ्लोर के दीवारों और स्तम्भों पर बनने वाली मूर्तियों की नई तस्वीरें सामने आई हैं. इन मूर्तियों में राम कथा के प्रसंग और महाबली हनुमान की मूर्तियां हैं.
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य जारी है. इस बीच मंदिर के ग्राउंड फ्लोर के दीवारों और स्तम्भों पर बनने वाली मूर्तियों की नई तस्वीरें सामने आई हैं. इन मूर्तियों में राम कथा के प्रसंग और महाबली हनुमान की मूर्तियां हैं. पहली बार निर्माणाधीन शिखर की तस्वीर भी सामने आई हैं. मंदिर के दीवारों और खम्भों पर बन रही मूर्तियां बेहद ख़ूबसूरत हैं. राम मंदिर को भव्य बनाने के साथ ही दीवारों और स्तंभों के आर्टवर्क और मूर्तियों पर विशेष ध्यान दिया गया है.
सिंहद्वार की झलक दिखी
राम मंदिर का निर्माण तेज़ी से चल रहा है. ऐसे में मंदिर के सिंह द्वार पर लगने वाला आर्टवर्क सामने आया है. इसके साथ ही महाबली हनुमान की अन्य मूर्तियां भी हैं. ये रंग मंडप की दीवारों और स्तंभों पर लगेंगी. मंदिर के दोनों तलों पर आइकनोग्राफ़ी ( iconography) के ज़रिए मूर्तियां उकेरी जा रही हैं. इसमें कई मूर्तियां राम अनन्य भक्त महाबली हनुमान की हैं.
राम मंदिर के निर्माणाधीन शिखर की तस्वीर भी सामने आयी हैं. शारदीय नवरात्र में पूजन के बाद शिखर का निर्माण शुरू हुआ था. अब शिखर का निर्माण तेज़ी से चल रहा है. इसमें एक परत के ऊपर दूसरे परत का संयोजन किया जा रहा है. क्रेन और मशीनों की सहायता से पत्थरों पर काम कर उसे ऊपर पहुंचाया जा रहा है. जैसे जैसे शिखर का ऊपरी भाग बनता जाएगा इसकी परिधि घटती जाएगी. नागर शैली के मंदिर के शिखर के हिसाब से ये शिखर तैयार किया जा रहा है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










