
मुस्लिम हूं, इसलिए मंत्रीपद से हटाया- ब्रिटिश सांसद का आरोप
AajTak
ब्रिटेन की सांसद नुसरत गनी ने आरोप लगाया है कि उनके मुस्लिम होने के कारण मंत्री पद से उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था. उनके आरोपों को लेकर कई सांसदों ने जांच की मांग की है. वहीं बोरिस जॉनसन के कार्यालय ने कहा है कि कंजरवेटिव पार्टी किसी भी तरह के पूर्वाग्रह या भेदभाव को बर्दाश्त नहीं करती है.
ब्रिटेन की बोरिस जॉनसन सरकार में मंत्री रहीं नुसरत गनी ने आरोप लगाया है कि 2020 में उन्हें मंत्रिमंडल से सिर्फ इसलिए निकाल दिया गया क्योंकि वो एक मुस्लिम हैं. ब्रिटेन सरकार में मंत्री नादिम जाहवी ने रविवार को उनके आरोपों की जांच का आग्रह किया है. बोरिस जॉनसन पहले ही लॉकडाउन में शराब पार्टी के आयोजन को लेकर निशाने पर हैं और ऐसे में इन आरोपों ने उनकी सिरदर्दी और बढ़ा दी है. To ensure other Whips are not drawn into this matter, I am identifying myself as the person Nusrat Ghani MP has made claims about this evening. These accusations are completely false and I consider them to be defamatory. I have never used those words attributed to me There is no place for islamophobia or any form of racism in our @Conservatives party. @Nus_Ghani is a friend, a colleague & a brilliant parliamentarian. This has to be investigated properly & racism routed out. #standwithNus "We have absolutely zero tolerance for any discrimination of Islamophobia in the Conservative Party". Deputy PM Dominic Raab says Nusrat Ghani's claim that she was sacked as a minister because of her Muslim faith are "incredibly serious".#Phillips https://t.co/T9mK8F9oiq pic.twitter.com/O9BKEHGRbb

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








