
मुस्लिम समुदाय की फर्टिलिटी रेट क्यों बनती है मुद्दा, क्यों ये दुनिया में सबसे ज्यादा है?
AajTak
पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि कांग्रेस सत्ता में आई तो वो देश की दौलत घुसपैठियों और ज्यादा बच्चे वाले परिवारों को बांट सकती है. माना जा रहा है कि ज्यादा बच्चों वाली बात मुस्लिमों पर आरोप थी. लेकिन क्या वाकई वे ज्यादा बच्चों को जन्म देते हैं. अगर हां तो क्या ऐसा भारत में ही है, या दुनिया में भी यही पैटर्न है.
मुस्लिम परिवारों के ज्यादा संतानें पैदा करने पर हमेशा ही विवाद रहा. कम से कम भारत के मामले में हम ये देख पाते हैं. अक्सर आरोप लगता रहा कि ये धार्मिक आबादी कई हथकंडे अपना रही है ताकि उनकी संख्या सबसे ज्यादा हो जाए. ये बात ग्लोबल लीडर भी कह रहे हैं. लेकिन क्या वाकई ये आरोप सच है, या फिर केवल एक भ्रम है. जानिए, किस धर्म की फर्टिलिटी रेट कितनी है और इसका क्या असर होगा.
प्रजनन दर या फर्टिलिटी रेट यानी किसी खास आबादी में 15-49 साल के बीच की महिला, औसतन कितने बच्चों को जन्म दे सकती है.
दुनिया में सबसे ज्यादा अनुयायी इस्लाम से होंगे
साल 1900 में मुस्लिमों की आबादी दुनिया की कुल आबादी का 12% थी. लेकिन अगली सदी के दौरान ये पॉपुलेशन तेजी से बढ़ी. अब प्यू रिसर्च सेंटर दावा कर रहा है कि साल 2050 तक ये धार्मिक पॉपुलेशन 30 फीसदी हो जाएगी. बता दें कि साल 2010 में ही इस्लाम 1.6 बिलियन अनुयायियों के साथ दुनिया का दूसरा बड़ा धार्मिक मजहब बन गया. प्यू रिसर्च में साल-दर-साल आंकड़े देते हुए बताया गया कि इनकी धार्मिक आबादी तेजी से बढ़ रही है, जो साल 2050 तक क्रिश्चियेनिटी को हटाकर दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक आबादी होगी.
मुस्लिमों में प्रजनन दर अधिक
फ्यूचर ऑफ वर्ल्ड रिलीजन प्रोजेक्ट के तहत हुए शोध में बताया गया कि किसी धार्मिक आबादी का बढ़ना-घटना काफी हद तक इससे भी प्रभावित होता है कि उसकी महिलाएं कितनी संतानों को जन्म दे रही हैं. ये फर्टिलिटी रेट है. मौजूदा फर्टिलिटी रेट की बात करें तो मुस्लिम महिलाओं की प्रजनन दर सबसे ज्यादा मानी जा रही है. ये बात ग्लोबल और लोकल दोनों ही मामलों में दिखती है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







