
मुस्लिम वर्ल्ड लीग ने पहली बार कही भारत से जुड़ी ये बात
AajTak
महात्मा गांधी की जयंती पर सऊदी अरब के इस्लामिक संगठन वर्ल्ड मुस्लिम लीग ने भारत की अहिंसा और सहनशीलता को लेकर सराहना की है. मक्का बेस्ड इस संगठन समेत पहली बार किसी मुस्लिम संगठन ने भारत के लिए ऐसी तारीफ की है.
2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक इस्लामिक संगठन की ओर से दिया गया बयान चर्चा में है. भारत में महात्मा गांधी को अहिंसा के प्रथम अन्वेषक बताते हुए मुस्लिम वर्ल्ड लीग ने पहली बार गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही इस्लामिक संगठन ने कहा कि दुनियाभर में अहिंसा का संदेश पहुंचाने के लिए इस दिन को एक अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए.
वर्ल्ड मुस्लिम लीग ने ट्वीट करते हुए कहा कि, आज 2 अक्टूबर को हम महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर उन्हें याद करते हुए गांधी जयंती मना रहे हैं. ट्वीट में संगठन ने महात्मा गांधी को एक स्वतंत्रता सेनानी और अहिंसा का पुजारी बताते हुए कहा कि गांधी जयंती का दिन अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी है.
Today, October 2, we celebrate #GhandiJayanti to honor the birthday and remember the life of Mahatma #Gandhi, a visionary, freedom fighter and follower of nonviolence. Today also is the International Day of Non-Violence. pic.twitter.com/Iygu6oTOeu
ट्वीट में कहा गया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अहिंसा का संदेश फैलाने के लिए 2 अक्टूबर के दिन को एक अवसर के रूप में देखना चाहिए. ट्वीट में आगे गांधी जयंती के दिन को ऐसा मौका बताया गया जिसमें शिक्षा और जन जागरण के जरिए अहिंसा के पथ पर चलने का संदेश पूरे विश्व में दिया जा सके.
बता दें कि मुस्लिम वर्ल्ड लीग एक अंतराष्ट्रीय स्तर की गैर सरकारी इस्लामिक संस्था है, जो सऊदी अरब के मक्का शहर से चलता है. मक्का शहर वह है, जहां इस्लाम के आखिरी पैगंबर मोहम्मद का जन्म हुआ था, जिस वजह से यह शहर पूरी दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक स्थलों में से एक है.
पीएम नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद सऊदी-भारत के रिश्तों में सुधार जब से भारत में नरेंद्र मोदी सरकार आई है, तब से भारत और सऊदी अरब के रिश्तों में और ज्यादा मजबूती देखी जा रही है. तेल के अलावा भी सऊदी और भारत के बीच कई क्षेत्रों में कारोबार की बात चल रही है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









