
मुस्लिम लीग से 5 मंत्री, दो अंग्रेज भी थे शामिल... जब आजादी से पहले नेहरू ने चलाई थी गठबंधन सरकार!
AajTak
2 सितंबर 1946 को वायसराय लॉर्ड वेवेल ने रेडियो पर अंतरिम सरकार के गठन की घोषणा की. साथ ही ये भी कहा कि मुस्लिम लीग के लिए अब भी सरकार में 14 में से 5 पद सुरक्षित हैं और सरकार में शामिल होने का रास्ता अब भी खुला है.
2024 के चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी तो बनकर उभरी, लेकिन बहुमत से चूक गई. 2014 और 2019 में अपने दम पर बहुमत हासिल करने वाली बीजेपी इस बार 240 सीटों पर सिमट गई. नतीजतन, अब सरकार चलाने के लिए उसे एनडीए के बाकी सहयोगियों पर निर्भर रहना होगा.
सरकार बनाने के लिए 272 सीटों की जरूरत है. एनडीए के पास 293 सांसद हैं. इनमें बीजेपी के 240 सांसदों के बाद 16 सांसद चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी और 12 सांसद नीतीश कुमार के जेडीयू के हैं.
इसके साथ ही देश में एक बार फिर गठबंधन सरकार का दौर शुरू हो गया है. आमतौर पर 1977 की जनता पार्टी की सरकार को गठबंधन सरकार माना जाता है. लेकिन आजादी से पहले भी गठबंधन की एक ऐसी ही सरकार बनी थी, जिसके मुखिया जवाहर लाल नेहरू थे. इस सरकार में कांग्रेस और मोहम्मद अली जिन्ना की मुस्लिम लीग शामिल थी. आजादी तक इसी अंतरिम सरकार ने कामकाज संभाला था. इतना ही नहीं, तकरीबन 11 महीने तक चली इस अंतरिम सरकार की कैबिनेट में दो बार फेरबदल भी हुआ था.
अंग्रेजों का कैबिनेट मिशन
1945 में दूसरा विश्व युद्ध खत्म होने के बाद ब्रिटेन में हुए आम चुनावों में लेबर पार्टी की जीत हुई. क्लीमेंट एटली प्रधानमंत्री बने. दूसरे विश्व युद्ध के बाद ब्रिटेन ने भारत को आजाद करने का मूड बना लिया था. भारत छोड़ों आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए बंदियों को भी रिहा कर दिया गया था.
क्लीमेंट एटली ने मार्च 1946 में तीन सदस्यीय मिशन को भारत भेजा. इसमें सर स्टैफर्ड क्रिप्स, लॉर्ड पैथिक लॉरेंस और एवी अलेक्जेंडर शामिल थे. इसे कैबिनेट मिशन कहा जाता है. इसका मकसद भारत में अंतरिम सरकार का गठन करना, सत्ता हस्तांतरण करना और संविधान निर्माण की योजना तैयार करना था.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








