
मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग मोनालिसा ने की कोर्ट मैरिज, मंदिर में लिया आशीर्वाद, सामने आया वीडियो
AajTak
महाकुंभ 2025 से वायरल हुई मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है. उनका वीडियो सामने आया जहां वो पति फरमान संग दुल्हन बनीं नजर आईं. परिवार के विरोध के बावजूद दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की और फिर केरल के मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए.
साल 2025 में महाकुंभ मेला से वायरल हुईं मोनालिसा ने शादी कर ली है. ऐसा कर उन्होंने सबको चौंका दिया है. द मणिपुर डायरी फेम एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान संग सात फेरे लिए हैं. बड़ी बात ये रही कि मोनालिसा ने परिवार के खिलाफ जाकर ये नया रिश्ता जोड़ा है. अब उनकी शादी का वीडियो भी सामने आ गया है, जहां वो पति संग दुल्हन बनीं दिखाई दे रही हैं.
कोर्ट मैरिज के बाद लिए 7 फेरे?
वीडियो में मोनालिसा कोर्ट में मौजूद दिखाई दे रही हैं, बगल में उनके पति फरमान खान मौजूद हैं. दोनों ने कोर्ट मैरिज की है, उन्होंने हाथ में मैरिज सर्टिफिकेट लिया हुआ है. बैकग्राउंड में मंत्र पढ़ने की आवाज आ रही है. कपल के चेहरे पर नई नई शादी की खुशी साफ दिखाई दे रही हैं.
वहीं एक और वीडियो में मोनालिसा में पति फरमान के साथ मंदिर में दर्शन करती दिख रही हैं.बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने सिविल मैरिज के बाद तिरुवनंतपुरम के अरुमनूर नैनार मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से भी शादी की है. शादी के बाद दोनों भगवान का आशीर्वाद लेते दिखे.
वीडियो में मोनालिसा लाल बनारसी साड़ी में सजीं दिख रही हैं. वहीं उनके मांग में सिंदूर लगा है. एक वीडियो में पति फरमान उन्हें मंगलसूत्र जैसा धागा भी गले में पहनाते दिख रहे हैं.
परिवार से की बगावत

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












