
मुस्लिम देशों की बैठक में पाकिस्तान ने चीन को लेकर किया ये खेल
AajTak
पाकिस्तान इस्लामाबाद में दो दिवसीय ओआईसी की मीटिंग की मेजबानी कर रहा है. इस मीटिंग में पहली बार चीन के विदेश मंत्री वांग यी भी शामिल हो रहे हैं. वांग यी ने सोमवार को पाकिस्तान के विदेेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से मुलाकात की और कहा कि मुस्लिम देशों के साथ सहयोग को मजबूत करने के लिए चीन इस मीटिंग में हिस्सा ले रहा है.
इस्लामिक देशों के संगठन इस्लामिक सहयोग संगठन (Organisation Of Islamic Cooperation) का 48वां सत्र मंगलवार से इस्लामाबाद में शुरू हो गया है. दो दिनों तक चलने वाले ओआईसी की इस बैठक में 57 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. इस बार ओआईसी का आयोजक पाकिस्तान है. पाकिस्तान ने अपने सदाबहार दोस्त चीन को भी इस बैठक में आमंत्रित किया है. ये पहली बार हो रहा है कि चीन का कोई विदेश मंत्री इस्लामिक देशों की बैठक में शामिल हो रहा है.
वीगर मुसलमानों पर कथित अत्याचार को लेकर पश्चिमी देशों के निशाने पर रहने वाले चीन ने बैठक में शामिल होने को लेकर कहा है कि वो इस बैठक में मुस्लिम दुनिया के साथ अपने संबंधों को बढ़ाने के लिए शामिल हो रहा है.
ओआईसी की मीटिंग में कश्मीर पर भी होगी चर्चा
इस्लामिक देशों की मीटिंग में कश्मीर के मुद्दे पर भी चर्चा होगी. पाकिस्तान के अखबार, एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मीटिंग में बतौर मेहमान हिस्सा लेने आए चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने सोमवार को पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान कुरैशी ने भारत के जम्मू-कश्मीर में कथित मानवाधिकार उल्लंघनों के संबंध में चीनी विदेश मंत्री को बताया. मोदी सरकार ने जब जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म किया था तो पाकिस्तान के साथ-साथ चीन ने भी कड़ी आपत्ति जताई थी.
भारत की तरफ से 9 मार्च को तकनीकी खराबी के चलते पाकिस्तान के इलाके में फायर हुई एक मिसाइल को लेकर भी पाकिस्तान ने चीन को जानकारी दी. कुरैशी ने वांग यी से कहा कि पाकिस्तान इस घटना पर संयुक्त जांच की मांग कर रहा है और वो इस बात से भी आश्वस्त होना चाहता है कि भविष्य में इस तरह की घटना ना हो.
वहीं, चीनी विदेश मंत्री ने कहा है कि सभी धर्मों के लिए एकता और सहयोग को बढ़ावा देने और मुस्लिम दुनिया के साथ साझेदारी बढ़ाने के लिए चीन ओआईसी के विदेश मंत्रियों की 48वीं बैठक में भाग ले रहा है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









