
मुस्लिमों और पैगंबर मोहम्मद पर क्या बोले रूस के राष्ट्रपति पुतिन, लोग कर रहे तारीफ
Zee News
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने तो कहा है कि पुतिन के इस बयान को फैला कर इस्लामोफोबिया का मुकाबला किया जा सकता है.
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्रिसमस से पहले अपने वार्षिक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया. इसमें उन्होंने पैगंबर मुहम्मद और इस्लाम का जिक्र करते हुए कुछ ऐसी बातें कहीं, जिसकी हर जगह तारीफ हो रही है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने तो कहा है कि पुतिन के इस बयान को फैला कर इस्लामोफोबिया का मुकाबला किया जा सकता है.
क्या बोले पुतिन रूसी समाचार एजेंसी ताश के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, पैगंबर का अपमान “धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन और इस्लाम को मानने वाले लोगों की पवित्र भावनाओं का उल्लंघन है.” पैगंबर मुहम्मद का अपमान करना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के रूप में नहीं लिया जा सकता है.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



