
'मुसलमान अपनी परेशानियों के लिए खुद जिम्मेदार...', देवबंदी उलेमा कारी इसहाक गोरा ने क्यों कही ये बात?
AajTak
देवबंदी उलेमा ने कहा कि मुसलमानों के घरों से तिलावत और जिक्र का माहौल खत्म होता जा रहा है. घरों में उनकी जगह म्यूज़िक, नाच-गाना और बेतहाशा आतिशबाजी ने ले ली है. उन्होंने इसे अल्लाह की रहमत को दूर कर देने वाली सबसे बड़ी वजह बताया.
UP News: सहारनपुर में देवबंदी उलेमा और जमीयत दावातुल मुस्लिमीन के संरक्षक कारी इसहाक गोरा ने एक दिल को झकझोर देने वाला बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि मुसलमानों के घरों में बढ़ती बदसुकूनी, बेचैनी और बरकत के खत्म होने की असली वजह बाहर नहीं, बल्कि घरों के भीतर फैल रहा शोर-शराबा और नाफरमानी का माहौल है.
कारी साहब का कहना है कि आज घरों में तिलावत और जिक्र की जगह म्यूजिक, नाच-गाना और बेतहाशा आतिशबाजी ने ले ली है, जो अल्लाह की रहमत को दूर कर देने वाली बड़ी वजह है.
उन्होंने कहा कि मुसलमान अक्सर बाहर की शिकायत करते हैं, लेकिन हालात बिगड़ने का सबसे बड़ा कारण उनकी अपनी जिंदगी के अंदर पैदा हुई खुराफातें हैं.
शादियों में बैंड-बाजा, डीजे, तेज गाने और रातभर चलने वाली आतिशबाजी न सिर्फ फिजूलखर्ची है, बल्कि राहगीरों, बीमारों, बच्चों और यहां तक कि परिंदों तक को तकलीफ पहुंचाती है.
कारी इसहाक गोरा ने साफ कहा, ''जब घर का माहौल ही अल्लाह की नाफरमानी से भर जाए, तो रहमत की उम्मीद किस तरह की जा सकती है.''
उन्होंने मुसलमानों से अपील की कि शिकायतें छोड़कर सबसे पहले अपने अंदर झांकें. घरों से नाच–गाना, शोर और फिजूल की रस्में पूरी तरह निकाल दें, तभी रूहानियत और सुकून वापस लौटेगा.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







