
मुसलमानों की स्थिति पर PM मोदी से पूछा था सवाल, WSJ ने भारतीयों पर महिला पत्रकार के उत्पीड़न का लगाया आरोप
AajTak
पिछले दिनों अमेरिका दौरे पर गए पीएम नरेंद्र मोदी ने व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ साझा प्रेस वार्ता की थी. इस दौरान वॉल स्ट्रीट जर्नल अखबार की ह्वाइट हाउस जर्नलिस्ट सबरीना सिद्दीकी ने पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत में अल्पसंख्याकों से भेदभाव को लेकर सवाल किया था. इसी के बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है. उनको प्रताड़ित किया जा रहा है.
वॉल स्ट्रीट जर्नल अखबार की ह्वाइट हाउस जर्नलिस्ट सबरीना सिद्दीकी को प्रताड़ित किया जा रहा है. इसकी शिकायत अखबार ने व्हाइट हाउस से की है. अखबार ने बताया कि हमारी पत्रकार ने जब से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा है, तब से भारत के लोग उनका ऑनलाइन उत्पीड़न कर रहे हैं. इसमें मोदी सरकार के कुछ नेता भी शामिल हैं. अखबार में लिखा कि सबरीना को मुस्लिम होने के कारण टारगेट किया जा रहा है. वहीं व्हाइट हाउस ने जवाब कहा कि हमें उत्पीड़न की घटना की जानकारी है. ऐसी घटना अस्वीकार्य है. हम पत्रकार के उत्पीड़न की घटना की निंदा करते हैं. दरअसल सबरीना ने पीएम मोदी से भारत में अल्पसंख्यकों के साथ कथित भेदभाव को लेकर सवाल पूछा था. हालांकि उसी दिन से वह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई थीं.
सबरीना सिद्दीकी ने पीएम नरेंद्र मोदी से पूछा था कि भारत खुद को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र मानाता है, लेकिन ऐसे कई मानवाधिकार संगठन कहते हैं कि आपकी सरकार ने धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ भेदभाव किया है, अपने आलोचकों को चुप कराने की कोशिश की है, आपकी सरकार मुसलमानों और अन्य अल्पसंख्यकों के अधिकारों में सुधार लाने और स्वतंत्र अभिव्यक्ति को बनाए रखने के लिए क्या कदम उठा रही है?
पीएम मोदी ने कहा था कि भेदभाव के लिए कोई जगह नहीं है. लोकतंत्र हमारी आत्मा है, लोकतंत्र हमारी रगों में दौड़ता है, हम लोकतंत्र में रहते हैं, हमारी सरकार ने लोकतंत्र के बुनियादी सिद्धांतों को अपनाया है. हमने हमेशा साबित किया है कि लोकतंत्र नतीजे दे सकता है. जब मैं नतीजे देने की बात करता हूं तो यह जाति, पंथ, धर्म, लिंग की परवाह किए बिना होता है.
सबरीना का जन्म 8 दिसंबर 1986 को वॉशिंगटन में हुआ था. सबरीना सिद्दीकी अपने पति अली और बेटी के साथ रहती हैं. सबरीना और अली की शादी मुस्लिम और ईसाई रीति रिवाज से हुई थी. सबरीना ने अमेरिका के शिकागो की नॉर्थ वेस्टर्न यूनिवर्सिटी के मेडिकल स्कूल ऑफ जर्नलिज्म से ग्रेजुएशन किया था. उन्होंने 24 साल की उम्र में ब्लूमबर्ग न्यूज से फ्रीलांस काम शुरू किया था. इसके बाद उन्होंने गार्जियन के लिए भी काम किया. वह सीएनएन के लिए पॉलिटिकल एनालिस्ट भी रह चुकी हैं. उन्होंने हफिंगस्टन पोस्ट के लिए भी काम किया है.
उनके पिता जमीर भारत-पाक मूल के अमेरिकी नागरिक हैं. उनका जन्म भारत में हुआ था, लेकिन परवरिश पाकिस्तान में हुई थी. सबरीना की मां निशात सिद्दीकी पाकिस्तानी मूल की हैं. वह अमेरिका की मशहूर शेफ हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









