
मुश्किल में यूपीपीएससी, धांधली के आरोप में सीबीआई ने अधिकारियों को दिल्ली तलब किया
AajTak
जानकारी के लिए बता दें कि योगी सरकार यूपी लोक सेवा आयोग में सपा शासन काल में हुई भर्तियों की जांच करवा रही है. ऐसा आरोप है कि उस समय बड़े स्तर पर धांधली की गई थी.
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की भर्तियों में हुई धांधली वाले मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अधिकारियों को दिल्ली तलब किया है. दोनों ही अधिकारियों को 9 से 16 जून तक दिल्ली में रहने के लिए कहा गया है. सीबीआई के उस पत्र के बाद से ही आयोग में हलचल तेज हो गई है. अधिकारी तमाम डाक्यूमेंट जुटाने में लग गए हैं.
जानकारी के लिए बता दें कि योगी सरकार यूपी लोक सेवा आयोग में सपा शासन काल में हुई भर्तियों की जांच करवा रही है. ऐसा आरोप है कि उस समय बड़े स्तर पर धांधली की गई थी. करीब 36 हजार भर्तियां सवालों में हैं और उसी मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है. इस पूरे मामले में सीबीआई जांच की अधिसूचना 21 नवंबर 2017 को जारी हुई थी.
अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि किन दो अधिकारियों को दिल्ली तलब किया गया है, लेकिन इस मामले में इसे एक बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है. इससे पहले भी सपा काल की भर्तियों को लेकर योगी सरकार ने लगातार सवाल खड़े किए हैं और बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार की बात की है. अब इस बार जिन दो अधिकारियों को दिल्ली तलब किया गया है, पुरानी भर्तियों को लेकर उनसे कई तरह के सवाल होने जा रहे हैं. इसी वजह से दोनों अधिकारी हर डाक्यूमेंट को अभी से इकट्ठा कर रहे हैं. अपनी बातों को सबूतों के साथ रखने के लिए तमाम दस्तावेज साथ ले जाने की तैयारी है.
इससे पहले भी यूपी सरकार की तरफ से सपा पर कई तरह के भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं. गोमती रिवर फ्रंट को लेकर तो कई बार सपा और बीजेपी आमने-सामने आ चुकी हैं.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







