
मुश्किल में फंसी लग्जरी कार Ferrari तो बचाने आई बैल गाड़ी, वायरल हो रहा वीडियो
AajTak
मुंबई के नजदीक अलीबाग बीच पर अनोखा ही नजारा देखने को मिला जब मुसीबत में फंसी एक लग्जरी कार फरारी के बचाव में एक बैलगाड़ी मददगार साबित हुई. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है.
वक्त- वक्त की बात है कि कब कौन किसके काम आ जाए मालूम नहीं. हाल में मुंबई के नजदीक अलीबाग बीच पर ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब मुसीबत में फंसी एक लग्जरी कार फरारी के बचाव में एक बैलगाड़ी मददगार साबित हुई. सामने आए घटना के वीडियो में इटैलियन लग्जरी स्पोर्ट्स कार फरारी रेवदंडा बीच में रेत में फंसी दिख रही है. इसे निकालने के लिए एक बैल गाड़ी का सहारा लिया जा रहा है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि मुंबई से दो टूरिस्ट सुबह की सैर के दौरान बीच पर हाई-एंड कार लेकर आ गए थे. कार वहां रेत में फंस गई और आसपास खड़े लोगों द्वारा उसे निकालने की कोशिशों के बावजूद, फ़ेरारी जरा भी नहीं हिली. वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि आखिरकार एक बैलगाड़ी बचाव के लिए आई और फंसी फेरारी को रेत से बाहर निकाला गया.
वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है और लोग इसपर ढेरों कमेंट कर रहे हैं. कोई फरारी का मजाक उड़ा रहा है तो कोई फरारी को बीच पर लाने की बेवकूफी करने वाले का. एक ने मजाक में लिखा- बैल में फरारी से ज्यादा अधिक हॉर्स पावर है. एक अन्य ने लिखा- कहानी से ये शिक्षा मिलती है कि कोई चीज छोटी या मामूली नहीं होती वह वहां काम आ सकती है जहां कोई नहीं आता.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










