
मुलाकात में आसिम मुनीर ने क्या चापलूसी की थी? डोनाल्ड ट्रंप ने खोल दिया राज
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उनके हस्तक्षेप से भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा संघर्ष टल गया था. ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने उन्हें बताया कि उन्होंने लाखों लोगों की जान बचाई हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर का क्रेडिट लिया है. उन्होंने मंगलवार को अपनी पुरानी बातों को दोहराते हुए दावा किया कि मई में उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का समझौता कराया था, जिससे एक बड़े संघर्ष को बढ़ने से रोका जा सका. हालांकि, भारत ने पहले ही ट्रंप के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है, जबकि पाकिस्तान के पीएम ने भी झूठे दावे गढ़े हैं. साथ ही ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर भी निराशा जताई है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीश के साथ यहां मौजूद थे जो पाकिस्तान में एक बहुत ही महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं. उन्होंने लोगों के एक समूह से कहा, 'इस व्यक्ति ने लाखों लोगों की जान बचाई, क्योंकि उसने युद्ध को जारी रहने से रोक दिया.'
'ये सब सुनकर अच्छा लगा'
उन्होंने कहा, 'वह युद्ध बहुत बुरा होने वाला था. मैं ये सब सुनकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा था. मुझे उनके इस बात के कहने का तरीका बहुत पसंद आया. सबसे अच्छी बात ये थी कि हमने बहुत सारी जानें बचाईं. इस मौके पर वहां व्हाइट हाउस की चीफ ऑफ स्टाफ सुसान विल्स भी मौजूद थीं.'
मैंने दोनों देशों से की बात: ट्रंप
ट्रंप ने दावा किया कि दोनों देशों के बीच चार दिनों से दुश्मनी बढ़ रही थी और सात विमानों के मार गिराने की खबरें थीं. ट्रंप ने कहा, 'भारत-पाकिस्तान भिड़ रहे थे और मैंने दोनों को फोन किया. मैंने इस मामले में दोनों से ट्रेड का इस्तेमाल किया. मैंने कहा कि मैं आपके साथ ट्रेड नहीं करूंगा. आप दो परमाणु संपन्न राष्ट्र हो, बड़े परमाणु संपन्न. आप ऐसा नहीं कर सकते. आप इस भयानक युद्ध में उतरते हैं और मैंने इसे रोका है.' हालांकि, ट्रंप ने स्पष्ट नहीं किया कि सात विमान किसी देश के गिराए गए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







