
मुर्शिदाबाद में TMC नेता की गुंडई! मरीज भर्ती कराने के विवाद में डॉक्टर्स और स्टाफ की पिटाई की, सात आरोपी गिरफ्तार
AajTak
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में ड्यूटी डॉक्टर्स और स्टाफ के साथ मारपीट की गई है. अस्पताल में मरीज भर्ती कराने को लेकर विवाद हुआ. घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. मामले में टीएमसी नेता समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी के नेता पर गुंडई का आरोप लगा है. पुलिस ने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ड्यूटी पर डॉक्टरों, अस्पताल के कर्मचारियों और सुरक्षा गार्ड की पिटाई करने के आरोप में टीएमसी नेता समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना गुरुवार रात की है. आरोप है कि मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक मरीज को भर्ती करने के दौरान ड्यूटी पर तैनात कई जूनियर डॉक्टरों की पिटाई की गई है.
गिरफ्तार सभी आरोपियों को शुक्रवार को बेरहामपुर कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने सभी आरोपियों को सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अस्पताल सूत्रों के अनुसार, गुरुवार की मध्य रात्रि करीब एक बजे आयोजन जिला समिति के जिला सचिव बिप्लब कुंडू समेत तृणमूल के कुछ कार्यकर्ता मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज पहुंचे. ये लोग सांस लेने में तकलीफ वाले एक मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने आए थे.
मरीज भर्ती कराने के विवाद में नोंकझोंक
आरोप लगाया गया है कि मरीज को भर्ती करने को लेकर जूनियर डॉक्टरों और टीएमसी नेता बिप्लब कुंडू और अन्य तृणमूल समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई. कहासुनी के दौरान तृणमूल समर्थकों ने अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टर की कथित तौर पर पिटाई कर दी और उसकी नाक की हड्डी टूट गई. आरोप है कि बचाने आए कुछ अन्य जूनियर डॉक्टरों की भी पिटाई कर दी.
पश्चिम बंगाल: झाड़ग्राम में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हमला, मंत्री की कार का शीशा टूटा
कोर्ट ने आरोपियों को सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










