
मुफ्त में मिल रहा Ola Scooter, करना होगा ये काम, Bhavish Aggarwal का ट्वीट!
AajTak
ओला स्कूटर की परचेज विंडो 21 मई से दोबारा खुल रही है. दिल्ली में अभी Ola S1 की मौजूदा कीमत 85,099 रुपये और Ola S1 Pro की कीमत 1,10,149 रुपये है. इसमें FAME-II और राज्य सरकार की सब्सिडी शामिल है.
क्या आपको भी मुफ्त में ओला का इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहिए. तो ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) के प्रमुख भाविश अग्रवाल का ये ऑफर आपके काम का हो सकता है. वह 10 ग्राहकों को गेरुआ रंग (Gerua) का ओला स्कूटर बिल्कुल फ्री (Free Ola Scooter) में देने जा रहे हैं. बस आपको ये काम करना होगा.
भाविश अग्रवाल ने अपने एक ट्वीट (Bhavish Aggarwal Tweet) में कहा है कि उनकी कंपनी उन 10 ग्राहकों को गेरुआ रंग का ओला स्कूटर मुफ्त देगी, जो सिंगल चार्ज में 200 किमी की रेंज पूरी करेंगे. कंपनी को ऐसे दो राइडर्स मिल चुके हैं. इसमें से एक राइडर ने MoveOS2 पर और एक ने 1.0.16 पर ये कारनामा दर्ज किया है, इसका मतलब कि कोई भी राइडर इस काम को कर सकता है.
इसी के साथ भाविश अग्रवाल ने कहा कि जो भी विनर बनेंगे, उन्हें जून में कंपनी की Ola Futurefactory बुलाया जाएगा और वहीं पर मुफ्त गेरुआ ओला स्कूटर की डिलीवरी दी जाएगी.
बीते कुछ समय से ओला स्कूटर को लेकर कई ग्राहकों ने अपनी शिकायतें सोशल मीडिया पर दर्ज की हैं. इसमें सबसे ज्यादा शिकायतें कंपनी के स्कूटर की रेंज और रिवर्स फीचर को लेकर दर्ज कराई गई हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी न हाल में अपने स्कूटर के लिए नया ऑपरेटिंग सिस्टम MoveOS2 लॉन्च किया है.
इसके अलावा पुणे में एक ओला स्कूटर में आग लगने की घटना से भी कंपनी को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है. इस घटना के बाद कंपनी ने 1,411 ओला स्कूटर को रिकॉल भी करना पड़ा.
ओला स्कूटर की परचेज विंडो 21 मई से दोबारा खुल रही है. पिछली बार ओला स्कूटर की परचेज विंडो 17 और 18 मार्च को खुली थी. इस बार कंपनी ने ओला स्कूटर की कीमत में 10,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











