
'मुफ्त की राजनीति' पर BJP बनाम AAP, देखें आजतक गुजरात
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को गुजरात दौरे पर पहुंचे. यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'रेवड़ी कल्चर' वाले बयान पर पलटवार किया. केजरीवाल ने कहा, हमने जनता में जो फ्री की रेवड़ी बांटी है, वो भगवान का प्रसाद है, जैसे फ्री बिजली, फ्री शिक्षा देना. लेकिन ये लोग फ्री की रेवड़ी सिर्फ अपने दोस्तों को देते हैं, उनके कर्ज माफ करते हैं. ये पाप है. देखें गुजरात के सियासत पर ये खास पेशकश.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










