
'मुझे सच्चा प्यार मिल गया', हॉलिडे पर आई महिला को देखते ही गार्ड को हुआ प्यार!
AajTak
महिला अपने परिजनों के साथ छुट्टी मनाने के लिए विदेश गई थीं. तभी उनको एक लाइफगार्ड ने देखा. महिला को देखते ही लाइफगार्ड को 'पहली नजर वाला प्यार' हो गया. महिला ने भी इस शख्स के साथ अपनी लव स्टोरी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिस पर तमाम तरह के रिएक्शन आ रहे हैं.
एक महिला छुट्टियां मनाने के लिए परिवार के साथ विदेश गई थी. वो पूल के किनारे 'सनबाथ' ले रही थी, इसी दौरान एक Lifeguard ने उन्हें देखा और महिला को दिल दे बैठा. महिला ने भी अपनी लव स्टोरी के बारे में टिकटॉक पर बताया है. उनका वीडियो वायरल हो गया है. महिला ने लाइफगार्ड को सच्चा प्यार बताया है.
क्लो किंग नाम की महिला लेंजरोट (कैनरी आइलैंड) में अपने परिजनों के साथ गई थीं. अपनी इस रोमांटिक यात्रा का उन्होंने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया. वीडियो की क्लिप में उन्होंने लिखा- यदि आप परिवार के साथ हॉलिडे पर आएं और लाइफगार्ड आपसे प्यार कर बैठे'.
उन्होंने अपने वीडियो में लाइफगार्ड का नाम नहीं बताया है. लेकिन कपल ने एक-दूसरे के साथ रोमांटिक पल बिताते नजर आते हैं. क्लो ने वीडियो क्लिप में हैशटैग #holidayromance का यूज किया है.
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई. क्लो किंग के कई फैन्स प्रेम कहानी को हजम नहीं कर पाए. एक यूजर ने तो कमेंट करते हुए लिखा- मेरे भाई! आपका पासपोर्ट अब सुरक्षित हो चुका है, आपका मिशन जल्द पूरा होने वाला है.
वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि क्लो पहली महिला नहीं होंगी, जिनके साथ इस शख्स ने ऐसा किया हो. हालांकि, कई लोगों ने यह भी लिखा कि प्यार किसी से भी और कभी भी हो सकता है. इसमें किसी की गलती नहीं होती.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










