
'मुझे मिले ताने, रणबीर की हुई तारीफ', एनिमल डायरेक्टर को इस बात का अफसोस
AajTak
संदीप ने रणबीर कपूर की तारीफ तो की लेकिन साथ ही इंडस्ट्री के हिपोक्रिट बिहेवियर को भी सामने ला खड़ा किया. संदीप ने कहा कि इंडस्ट्री के जिन भी लोगों ने फिल्म की खूब आलोचना की. उन सभी लोगों ने ये भी कहा कि लेकिन रणबीर ने बहुत अच्छा काम किया.
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर एनिमल 2023 में रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के बावजूद, फिल्म को वायलेंट और मिसोजिनी से भरपूर बताते हुए तमाम क्रिटिसिज्म का सामना करना पड़ा था. फिल्म भारी आलोचना का शिकार हुई थी. डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा को जहां हर सवाल का जवाब देना पड़ा वहीं फिल्म के लीड एक्टर रणबीर कपूर विवाद की आंच से बचे रहे. हाल ही में संदीप ने इस पर बात की और कहा कि ये भेदभाव उन्हें समझ नहीं आया.
संदीप के साथ हुआ भेदभाव
संदीप ने रणबीर कपूर की तारीफ तो की लेकिन साथ ही इंडस्टी के हिपोक्रिट बिहेवियर को भी सामने ला खड़ा किया. संदीप ने कहा कि इंडस्ट्री के जिन भी लोगों ने फिल्म की खूब आलोचना की. उन सभी लोगों ने ये भी कहा कि लेकिन रणबीर ने तोड़ दिया. मतलब रणबीर ने बहुत अच्छा काम किया. मुझे रणबीर से जलन नहीं हो रही है. मेरा ये बताने का मतलब है कि रणबीर ने तो तोड़ दिया लेकिन डायरेक्टर ने अच्छा नहीं किया. ये भेदभाव मुझे समझ नहीं आया.
रणबीर की स्टार वैल्यू देख कुछ नहीं कहा
संदीप ने कोमल नाहटा से बातचीत में आगे कहा कि जो मुझे समझ आया वो ये कि वो लोग रणबीर के साथ काम करना चाहते हैं. ये तो साफ है. क्योंकि रणबीर को तो बोल नहीं सकते. जाहिर है अगर आप बैर नहीं पालना चाहते तो स्टार पर कमेंट नहीं करेंगे. मेरे ऊपर पर कमेंट करना आसान है, क्योंकि मैं नया हूं. वैसे भी एक फिल्म मेकर डेढ़ साल में एक बार दिखेगा, स्टार तो साल में 5 बार दिख जाता है. तो जिसके साथ काम ज्यादा है, उसके बारे में कोई कुछ नहीं बोलेगा.
खुद को आउटसाइडर नहीं मानते संदीप

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












