
'मुझे बेवकूफ बना रही थी लड़की', इंदौर में 7 लोगों को जलाने वाले 'सिरफिरे आशिक' का कबूलनामा, देखें Video
AajTak
Indore: इंदौर की स्वर्ण बाग कॉलोनी में 7 लोगों को जलाने के आरोपी शुभम दीक्षित उर्फ संजय (27) ने कैमरे के सामने अपना आरोप कबूल किया. उसे लोहामंडी इलाके से घायल हालत में दरमियानी रात गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि रिहायशी इमारत में भीषण अग्निकांड में 7 लोगों की मौत हो गई थी.
मध्य प्रदेश के इंदौर की एक रिहायशी बिल्डिंग में आग लगाने के आरोपी शुभम दीक्षित उर्फ संजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस अग्निकांड में एक दंपति समेत 7 लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी ने बताया कि वह बिल्डिंग में रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था. प्रेम-प्रसंग में चल रहे विवाद में उसने प्रेमिका की स्कूटी में आग लगाई, लेकिन उस आग ने विकराल रूप ले लिया था.
आरोपी ‘सिरफिराआशिक’ पुलिस टीम से बचकर भागने की कोशिश में सड़क पर गिरकर घायल हो गया था. जिसके बाद पुलिस ने उसे जख्मी हालत में देर रात शहर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल में भर्ती करवाया.
आरोपी ने पुलिस को बताया, ''मैं मल्टी में रहने वाली लड़की से बहुत परेशान हो गया था. वह मेरे पीछे पड़ी थी. बार-बार पैसे मांगती थी. कभी कुछ दिलाने के नाम पर तो कभी कुछ दिलाने के नाम पर. मैंने उसे हमेशा पैसे दिए लेकिन कभी लिए नहीं. बाद में पता चला कि वह बेवकूफ बना रही थी. वह तो मेरी तरह कई लोगों के साथ संपर्क में थी. फिर मैंने कहा कि आज से तुझसे कोई बात नहीं करूंगा. तो फिर भी वह मेरे पीछे पड़ी हुई थी. मैंने सोचा कि उसकी गाड़ी की सीट जला दूंगा और सबकुछ खत्म कर दूंगा. लेकिन मुझे नहीं पता था कि इतना बड़ा कुछ हो जाएगा.''
''आग लगने के बारे में मुझे शनिवार सुबह पता चला. जब उसी लड़की ने मुझे कॉल पर मुझे बताया कि मल्टी में आग लग गई. यह सुनकर मुझे समझ नहीं आया कि मैं क्या करूं? मैं दिनभर घर में ही रहा. फिर शाम को किसी का मैसेज आया और उसने बताया कि तेरे बारे में सबकुछ टीवी (समाचार चैनलों) पर आ गया. फिर एक दोस्त से बात की, मैंने उससे कहा कि मैं सरेंडर कर दूंगा.'' देखें Video:
शहर की स्वर्ण बाग कॉलोनी की एक मल्टी में भीषण अग्निकांड के आरोपी शुभम दीक्षित उर्फ संजय (27) को लोहामंडी क्षेत्र से शनिवार और रविवार की दरमियानी रात गिरफ्तार किया गया था. आरोपी उत्तर प्रदेश के झांसी का रहने वाला है और पिछले कुछ समय से इंदौर में एक निजी कंपनी के लिए काम कर रहा था.
एक वीडियो में आरोपी शहर के सरकारी एमवाय में इलाज के दौरान स्ट्रेचर पर लेटा कराहता दिखा और उसके हाथ-पैर से खून बहता दिख रहा है. पुलिस ने बताया कि आरोपी लोहामंडी क्षेत्र में पुलिस दल को देख भागने की कोशिश कर रहा था और सड़क पर डिवाइडर फांदते समय गिरकर घायल हो गया.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









