
'मुझे बुरा लग रहा, लेकिन एक फोन कॉल से...', थाईलैंड-कंबोडिया में सीजफायर फेल होने पर ट्रंप दुखी
AajTak
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद फिर हिंसक हो उठा है और तीन दिन से संघर्ष जारी है. जुलाई में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कराया गया युद्धविराम नाकाम हो चुका है. अब उन्होंने कहा कि वे
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रहा सीमा तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. लगातार तीसरे दिन दोनों देशों की सेनाओं के बीच भारी गोलाबारी जारी है. जुलाई में जो युद्धविराम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहल पर हुआ था, वह अब पूरी तरह टूट चुका है. कंबोडिया का कहना है कि उसके पास कार्रवाई के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं है. जबकि थाईलैंड का मानना है कि सीमा विवाद पर बातचीत का रास्ता बंद हो चुका है.
पेंसिल्वेनिया में मंगलवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि वे एक फोन कॉल करके इस संघर्ष को रोक सकते हैं. उन्होंने कहा, "मुझे बुरा लग रहा है, लेकिन एक फोन कॉल में… मैं दो शक्तिशाली देशों थाईलैंड और कंबोडिया का युद्ध खत्म करा सकता हूं." ट्रंप ने पहले भी दावा किया था कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान और इजरायल-ईरान जैसे कई बड़े विवादों को शांत करने में भूमिका निभाई है.
यह भी पढ़ें: कंबोडिया-थाईलैंड में संघर्ष जारी, बाकी 7 लड़ाइयों का क्या है हाल, जहां Trump ने की थी मध्यस्थता?
उधर थाईलैंड के विदेश मंत्री ने मंगलवार को कहा कि मौजूदा हालात बातचीत के अनुकूल नहीं हैं और तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की कोई गुंजाइश नहीं दिख रही. वहीं रॉयटर्स के मुताबिक कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट के एक शीर्ष सलाहकार ने कहा कि कंबोडिया "कभी भी बातचीत के लिए तैयार" है.
राष्ट्रपति ट्रंप ने जुलाई में कराया था युद्धविराम
जुलाई में ट्रंप ने व्यापार वार्ताओं का दबाव बनाकर दोनों देशों के बीच संघर्षविराम कराया था, लेकिन हालात तब बिगड़ी जब थाईलैंड ने बीते महीने डी-एस्केलेशन उपायों को निलंबित कर दिया. थाई सेना का आरोप है कि कंबोडिया ने नई लैंडमाइनें बिछाई हैं, जिनमें एक थाई जवान गंभीर रूप से घायल हुआ. कंबोडिया ने इस आरोप को खारिज किया है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











