
'मुझे बहुत खेद है...', कॉमेडियन कुणाल कामरा ने बैंक कर्मी से मांगी माफी, जानें पूरा मामला
AajTak
यह मामला कामरा के एक शो में गाए गए पैरोडी गीत से जुड़ा है, जो कथित तौर पर एकनाथ शिंदे पर निशाना साधता है और उन्हें गद्दार कहने का संकेत देता है, हालांकि गाने में सीधे उनका नाम नहीं लिया गया था. इस घटना के बाद शिवसेना के नाराज कार्यकर्ताओं ने स्टूडियो में तोड़फोड़ भी की थी. इसके बाद कुणाल कामरा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई थी.
कुणाल कामरा ने बुधवार को एक बैंककर्मी से माफी मांगी, जिसे मुंबई पुलिस द्वारा कॉमेडियन के खिलाफ दर्ज मानहानि मामले में गवाह के रूप में बुलाए जाने के कारण अपनी छुट्टी अधूरी छोड़कर लौटना पड़ा. पुलिस ने बुधवार को बताया कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कथित तौर पर कटाक्ष करने के मामले में कॉमेडियन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इसी को लेकर शो में शामिल होने वाले बैंकर को गवाह के तौर पर बुलाया गया है.
नवी मुंबई के 46 वर्षीय एक बैंक कर्मचारी अपने 17-दिनों के अवकाश पर तमिलनाडु और केरल गए थे. उनकी यह यात्रा 21 मार्च से 6 अप्रैल तक की थी, लेकिन मुंबई पुलिस द्वारा गवाह के रूप में बुलाए जाने के बाद उन्हें अपनी छुट्टी बीच में ही छोड़कर वापस लौटना पड़ा. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक बैंक कर्मचारी ने बताया कि उन्हें बार-बार पुलिस के फोन आ रहे थे, जब वह तमिलनाडु में थे.
हालांकि बाद में पुलिस ने नवी मुंबई के रहने वाले व्यक्ति से कहा कि उनकी उपस्थिति की तत्काल आवश्यकता नहीं है, लेकिन कामरा ने सोशल मीडिया पर उसे हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर बैंककर्मी से माफी मांगी. उन्होंने कहा, "मुझे खेद है कि मेरे शो में शामिल होने की वजह से आपको असुविधा हुई. कृपया मुझे ईमेल करें ताकि मैं आपकी अगली छुट्टी भारत में कहीं भी शेड्यूल कर सकूं."
जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बैंककर्मी ने बुकमाईशो ऐप के माध्यम से कामरा के शो का टिकट बुक किया था. 29 मार्च को उसके मोबाइल फोन पर समन भेजा गया. इससे पहले, जांच अधिकारी ने उसे फोन कर खार पुलिस स्टेशन आने के लिए कहा था.
क्या है पूरा मामला
यह मामला कामरा के एक शो में गाए गए पैरोडी गीत से जुड़ा है, जो कथित तौर पर एकनाथ शिंदे पर निशाना साधता है और उन्हें गद्दार कहने का संकेत देता है, हालांकि गाने में सीधे उनका नाम नहीं लिया गया था. इस घटना के बाद शिवसेना के नाराज कार्यकर्ताओं ने स्टूडियो में तोड़फोड़ भी की थी. इसके बाद कुणाल कामरा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








