
'मुझे पुलिस के हवाले कर दो, सरेंडर करना है, मां कसम मैं निर्दोष हूं...', बरेली में पकड़े जाने पर बोला बदायूं मर्डर केस का दूसरा आरोपी जावेद
AajTak
यूपी के बदायूं में हुई बच्चों की हत्या (double murder) के मामले में दूसरे आरोपी जावेद को बरेली में पकड़ लिया गया है. वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था. पकड़े जाने पर उसने कहा कि मैं बदायूं में घटनास्थल पर बहुत भीड़ थी, जिसे देखकर मैं दिल्ली चला आया था. यहां से खुद को सरेंडर करने बरेली आया हूं. मुझे पुलिस को हवाले कर दो. मैं निर्दोष हूं.
उत्तर प्रदेश के बदायूं में घर में घुसकर दो बच्चों की हत्या के मामले में दूसरे आरोपी जावेद को बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया है. जावेद को एक ऑटो में कुछ लोगों ने पहचान लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी. इसके बाद जावेद ने उन लोगों से गुहार लगाई कि उसे पुलिस के हवाले कर दिया जाए, वह निर्दोष है. इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. बदायूं पुलिस को जावेद की तलाश थी. घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था. उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था.
जावेद ने पूछताछ के दौरान बताया कि घटना के बाद वहां बहुत भीड़ थी. मैं सीधा दिल्ली भाग गया था. अपने आप को सरेंडर करने के लिए वहां से बरेली आया. उसने कहा कि इस दौरान मेरे पास कई फोन आए कि तुम्हारे भाई ने कांड किया है. मैंने फोन ऑफ कर दिया. मैं बहुत सीधा शरीफ आदमी हूं. वो (साजिद) मेरा बड़ा भाई था, उसने किया है. इसमें मेरा कुछ नहीं है.
यह भी पढ़ें: न बीमार, न गर्भवती... साजिद ने पत्नी के बारे में बोला था झूठ, "न बीमार, न गर्भवती... साजिद ने पत्नी के बारे में बोला था झूठ, तो क्या पूरी प्लानिंग के साथ किया बच्चों का मर्डर?
उसने लोगों से कहा कि मेरा नाम मोहम्मद जावेद है. मेरा जिला बदायूं है. मुझे पुलिस के हवाले करवा दो, क्योंकि मैं बिल्कुल निर्दोष हूं. जिस घर में मर्डर हुआ है, वहां उन लोगों से बहुत अच्छे ताल्लुकात थे. लेकिन मुझे यही नहीं पता चला कि क्या हुआ है.
मंगलवार की देर शाम बदायूं में हुई थी घटना

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









