
'मुझे परवाह नहीं...बस करना है ये काम', Bill Gates की बात सुन आप भी करेंगे सलाम
AajTak
माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर Bill Gates ने 'द फ्यूचर आवर ग्रैंड चिल्ड्रेन डिजर्व' शीर्षक वाले एक ब्लॉग पोस्ट में अरबपतियों की लिस्ट में रैंक को लेकर अपने दिल की इच्छा जाहिर की है. इसके साथ ही उन्होंने समाज के लिए अपनी भविष्य की योजनाओं का भी खुलासा किया है.
दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों (Top-10 Billionaires) में शुमार माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स (Bill Gates) अपनी जितना हो सके दान करना चाहते हैं. उन्होंने एक ब्लॉग पोस्ट में अपने मन की बात साझा की है. इसमें उन्होंने जो बात कही है, उसे सुनकर आप भी उनके मुरीद हो जाएंगे. गेट्स ने कहा है कि वह दुनिया के सबसे अमीरों (World Richest) की लिस्ट में कहां पर हैं, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता.
ब्लॉग पोस्ट में कही बड़ी बात बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर (Microsoft Co-Founder) बिल गेट्स ने 'द फ्यूचर आवर ग्रैंड चिल्ड्रेन डिजर्व' शीर्षक वाले एक ब्लॉग पोस्ट में अपनी इच्छा जाहिर की है. उन्होंने कहा, 'मुझे परवाह नहीं है कि मैं दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट (Rich List) में कहां रैंक पर हूं, मुझे जितना हो सके बस दान (Donation) करते रहना है. चाहे ऐसा करते हुए मैं रैंकिंग से पूरी तरह नीचे क्यों न खिसक जाऊं.'
समाज के लिए दान करते रहना है Bill Gates ने आगे लिखा, 'मुझे पता है कि जैसे-जैसे मैं देने में सफल होता रहूंगा हूं, मैं नीचे की ओर खिसकता जाऊंगा और अंततः पूरी तरह से अरबपतियों की लिस्ट (Billionaires List) से बाहर हो जाउंगा.' उन्होंने आगे यह कहते हुए कि बताया कि वह अपने अधिकांश संसाधनों को समाज के लिए दान करने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने अपने पोस्ट में आगे यह भी बताया कि आखिर उनके नजरिए में बड़ा बदलाव कैसे आया.
अगले साल Gates बनेंगे दादा! दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक बिल गेट्स ने कहा कि उन्होंने दुनिया को एक अलग नजरिए से देखना शुरू किया, जब बेटी जेनिफर ने उनसे कहा कि वह जल्द ही दादा (Grandfather) बनने वाले हैं. वे अगले साल दादा बनने जा रहे हैं. उन्होंने अपनी सोच के बारे में बताते हुए आगे कहा, 'मैंने हमेशा अपने परोपकार को दुनिया भर में देखी जाने वाली भयानक असमानताओं को कम करने में मदद के तरीके के रूप में देखा है. मैं अपनी संपत्ति को समाज को वापस देने की जिम्मेदारी भी महसूस करता हूं, जिससे अधिकांश लोगों का भला हो सके.'
दो दशक पहले ऐसे आया विचार बिल गेट्स ने कहा कि उनका लगभग सारा काम गेट्स फाउंडेशन (Gates Foundation) के जरिए होता है. वह अल्जाइमर बीमारी पर शोध के लिए अलग से फंड देते हैं और उनके जलवायु और स्वच्छ ऊर्जा के प्रयास ब्रेकथ्रू एनर्जी के माध्यम से हैं. अरबपति ने कहा कि दो दशक पहले वह और उनकी पूर्व पत्नी मेलिंडा गेट्स (Melinda Gates) यह देखकर चौंक गए थे कि गरीब देशों में बच्चों की जान बचाने के लिए कितना कम पैसा खर्च हो रहा है और प्रयास भी धीमे हैं.
103 अरब डॉलर की नेटवर्थ उन्होंने कहा कि दादा बनने के विचार ने उनके काम को एक नया आयाम देने का काम किया है. जब वह दुनिया के बारे में सोचते हैं, तो पोते के जन्म के बारे में सोचकर मदद करने के लिए और अधिक प्रेरित होते हैं. गौरतलब है कि Forbe's की रियल टाइम बिलेनियर्स लिस्ट पर नजर डालें तो बिल गेट्स टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं. वे 103.1 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के छठवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










