
मुझे नौकरी से निकाला क्योंकि..., स्कूल ने टीचर को किया फायर, तो छात्रों के लिए छोड़ा ये मैसेज
AajTak
17 सालों से एक स्कूल में पढ़ा रही एक टीचर को एक बेतुके नियम को फॉलो न करने के नाम पर नौकरी से निकाल दिया गया. टीचर ने स्कूल के आखिरी दिन छात्रों के लिए बोर्ड पर एक खास मैसेज छोड़ा जो कि वायरल हो गया है.
स्कूलों में अक्सर कुछ टीचर पढ़ाई को लेकर काफी सख्त होते हैं. वे अपने छात्रों से बेहद प्यार करते हैं लेकिन पढ़ाई में ढिलाई कतई बर्दाश्त नहीं करते. फ्लोरिडा के पोर्ट सेंट लूसी में एक हाई स्कूल में 17 साल से काम कर रही महिला टीचर टिराडो को अचानक ही स्कूल प्रशासन ने निकाल दिया.
'सीनियर टीचर से बहस के बाद...'
टिराडो को स्कूल का अजीब नियम फॉलो न करने के लिए फायर कर दिया गया. हालांकि 17 सालों में उन्हें इस अनोखे नियम का सामना कभी नहीं करना पड़ा था. बेतुके नियम को लेकर जब उन्होंने सीनियर टीचर से बहस की तो उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया गया.
'छात्र परीक्षा में कुछ न लिखे फिर भी...' नियम यह था कि स्कूल के स्टूडेंट्स और पेरेंट्स हैंडबुक के अनुसार, किसी भी शिक्षक को किसी छात्र को 50 प्रतिशत से कम अंक देने की अनुमति नहीं है - भले ही उसने परीक्षा में कुछ न लिखा हो. लेकिन टिराडो ने कुछ न लिखने वाले बच्चों को मुफ्त में 50 प्रतिशत अंक नहीं दिए.
आखिरी दिन छात्रों के लिए लिखा खास मैसेज
फिर इसको लेकर सीनियर से बहस के बाद बिना किसी आधिकारिक कारण के उन्हें टर्मिनेशन नोटिस प्राप्त हुआ. इसके बाद जब वह नोटिस पीरियड में थी तो स्कूल के आखिरी दिन उन्होंने अपने छात्रों के लिए एक दुखद विदाई संदेश क्लास के व्हाइट बोर्ड पर लिखा और चली गईं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










