
'मुझे धोखा देगा...?', नई गर्लफ्रेंड संग बेडरूम में था प्रेमी, डंडा लेकर पहुंच गई पहली प्रेमिका
AajTak
बीते 6 अगस्त, 2023 को, रिश्ते में धोखाधड़ी से गुस्साई एक महिला अपने एक्स बॉयफ्रेंड के घर पर आई, उसकी कार के विंग मिरर को तोड़ दिया, लकड़ी के तख्ते फेंके और व्हीली बिन पर लात मारते हुए लिविंग रूम की खिड़की से घर में घुस गई. उसने जमकर तोड़फोड़ मचाई. इस दौरान बॉयफ्रेंड अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ बेडरूम में छुपा रहा.
गर्लफ्रेंड- बॉयफ्रेंड या शादीशुदा जोड़ों में अक्सर एक पार्टनर की ओर से धोखेबाजी के मामले खुलते हैं. ऐसे में धोखा खाए दूसरे साथी या तो रोना धोना करते हैं या फिर बदला लेना चाहते हैं. इस बदले में लोग अक्सर सोशल मीडिया पर उसके बारे में अभद्र बातें लिखतें हैं या फिर उसके दफ्तर में उसके सीक्रेट्स का खुलासा कर देते हैं. लेकिन इंग्लैंड के लिवरपूल की एक 49 साल की महिला Buathip Kendray ने अपने धोखेबाज बॉयफ्रेंड Steven Woods के साथ जो किया उसे वह जिंदगीभर नहीं भूलेगा.
तोड़फोड़ करते हुए खिड़की से घुसी
द लिवरपूल इको की रिपोर्ट के अनुसार, बीते 6 अगस्त, 2023 को, रिश्ते में धोखाधड़ी से गुस्साई कैंड्रे वुड्स के घर पर आई, उसकी कार के विंग मिरर को तोड़ दिया, लकड़ी के तख्ते फेंके और व्हीली बिन पर लात मारते हुए लिविंग रूम की खिड़की से घर में घुस गई.वुड्स और उसकी नई गर्लफ्रेंड को जब कैंड्रे की घुसपैठ का अंदाजा हुआ तो उन्होंने बेडरूम का दरवाजा अंदर से लॉक किया और पुलिस के आने का इंतजार करने लगे. बुरी तरह बौखलाई कैंड्रे बेडरूम का दरवाजा भी तोड़ने की कोशिश करने लगी.
बेडरूम में छुपकर पुलिस को किया फोन
प्रोसिक्यूटर डेरेक जोन्स ने 5 जनवरी को लिवरपूल क्राउन कोर्ट को बताया- कैंड्री चीखते चिल्लाते तोड़फोड़ करती हुई वुड्स के घर में घुस आई थी.वुड्स और उनकी गर्लफ्रेंड इतना डर गए कि उन्होंने खुद को कमरे में बंद करके पुलिस को फोन किया. कैंड्री वुड्स की ही कुछ मार्शल आर्ट स्टिक की मदद से बेडरूम में घुसने की कोशिश कर रही थी. इस दौरान बुरी तरह घबराए वुड्स के फोन पर पुलिस आई.
बेडरूम के अंदर से चिल्ला रहा था शख्स

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










