
'मुझे टिकट नहीं दी तो इस सीट पर 40 हजार वोटों से हारेगी कांग्रेस...', बोले MLA अमीन खान
AajTak
राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. इसी कड़ी में शिव विधानसभा सीट से विधायक अमीन खान ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्षेत्र में आयोजित एक चुनावी सभा के दौरान कहा कि शिव विधानसभा में उनके अलावा कोई मुलसमान जीतकर आए तो 1 लाख एक रुपये इनाम देंगे.
राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की अंदरूनी कलह सामने आने लगी है. टिकट कटने की आशंका के चलते नेताओं ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. इसी कड़ी में एक नाम है बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक अमीन खान का.
दरसअल, शिव विधानसभा क्षेत्र से इस बार बाड़मेर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फतेह खान और पूर्व मंत्री अब्दुल हादी की बहू शम्मा बानो भी दावेदारी कर रही हैं. लिहाजा, अमीन खान अपनी ही पार्टी के जिलाध्यक्ष की दावेदारी को लेकर आम जनता को नसीहत देने में जुट गए हैं.
विधायक अमीन खान ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक चुनावी सभा के दौरान जनता से कहा कि शिव विधानसभा में उनके अलावा कोई मुलसमान जीतकर आए तो आपको 1 लाख एक रुपये इनाम दूंगा. दावा किया कि उनके अलावा जो भी चुनाव लड़ेगा, 40 हजार वोटों से हारेगा.
मैंने कभी नहीं कहा कि सिफारिश करो- अमीन खान
कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतेह खान के समर्थकों पर विधायक अमीन खान ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ 50 लोग मिलकर बाड़मेर में जाकर फतेह खान को टिकट देने की वकालत करते हैं. उनसे कहना चाहूंगा, 'मैंने आपके काम और विकास में क्या कमी रखी? मैंने कभी नहीं कहा कि टिकट के लिए मेरी पार्टी से सिफारिश करो. पार्टी जिसको टिकट देना चाहेगी देगी'.
जिलाध्यक्ष को बताया था बेईमान

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







