
'मुझे कोई पछतावा नहीं, पति-पत्नी के बीच झगड़े आम बात...', दहेज के लिए पत्नी को जलाकर मारने वाले आरोपी पति का एनकाउंटर के बाद आया बयान
AajTak
दहेज के लिए पत्नी को जलाकर मारने वाले आरोपी पति विपिन का बयान सामने आया है. विपिन ने कहा कि उसे कोई पछतावा नहीं है, उसने पत्नी को नहीं मारा, वो खुद मरी. बता दें कि विपिन का रविवार को पुलिस ने उस वक्त एनकाउंटर किया जब वह पुलिस हिरासत से बंदूक छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था. गोली आरोपी विपिन के पैर में लगी है.
ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए पत्नी को जलाकर मारने वाले पति विपिन की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई, आरोपी विपिन के पैर में गोली लगी है, वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती है, लेकिन उसकी हेकड़ी नहीं निकली है. दहेजलोलुप नितिन ने मीडिया से कहा कि पति-पत्नी के बीच लड़ाई होना सामान्य बात है. इतना ही नहीं, उसने कहा कि मुझे इस घटना का कोई पछतावा नहीं है. मैंने उसे नहीं मारा. पति-पत्नी के बीच झगड़े होते रहते हैं, यह बहुत सामान्य बात है. हालांकि विपिन के पत्नी निक्की पर हमला करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक विपिन ने कहा कि मैंने निक्की को नहीं मारा, वह ख़ुद मरी. दरअसल, रविवार को पुलिस ने आरोपी विपिन का एनकाउंटर तब किया जब वह पुलिस हिरासत से बंदूक छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था. पीछा करने के दौरान पुलिस ने गोली चलाई और एक गोली उसके पैर में जा लगी.
पुलिस ने कहा कि हम मौके पर ज्वलनशील तरल पदार्थ की बोतलें बरामद करने आए थे, जिन्हें आरोपी ने आग लगाने के बाद फेंक दिया था. हमने बोतलें बरामद कर लीं, लेकिन उसी दौरान विपिन ने इंस्पेक्टर की पिस्तौल छीन ली और भागने की कोशिश की. विपिन पर पत्नी को जलाकर मारने का आरोप
विपिन को शनिवार को तब गिरफ्तार किया गया था, जब उसका वीडियो ग्रेटर नोएडा स्थित अपने घर में पत्नी निक्की के साथ मारपीट और बाल पकड़कर घसीटते हुए सामने आया था. विपिन ने गुरुवार रात निक्की को कथित तौर पर आग लगा दी थी. अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई.
विपिन का भाई और मां फरार
अन्य आरोपी विपिन का भाई और मां फरार हैं. इस भयावह घटना के 2 वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में महिला से मारपीट और उसके बाल पकड़कर घर से खींचने के फुटेज थे, जबकि दूसरे वीडियो में महिला सीढ़ियों से नीचे लंगड़ाती हुई दिखाई दी, जब वह जली हुई थी. निक्की की बड़ी बहन कंचन, जिसकी शादी उसी परिवार में हुई है जिसमें निक्की की शादी हुई थी. कंचन ने घटना का वीडियो बनाया और शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








