
'मुझे और बटुकों को मरवा देगा अविमुक्तेश्वरानंद', केस दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का चौंकाने वाला बयान
ABP News
Shankaracharya Controversy: ब्रह्मचारी ने कहा कि अपराध की गंभीरता के बावजूद अविमुक्तेश्वरानंद को राहत दी गई, पीड़ितों को धमकियां मिल रही हैं. उन्होंने पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप लगाया.
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी से एक महीने की राहत दी है. इस बीच उनपर केस करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी ने हाई कोर्ट की सुनवाई पर निराशा व्यक्त की है. आशुतोष ब्रह्मचारी का कहना है कि इतना बड़ा अपराध होने के बाद भी, इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी कोर्ट ने उन्हें राहत दे दी है.
आशुतोष ब्रह्मचारी ने बड़ा बयान दिया, "हमें सुन भी नहीं गया. उन छोटे-छोटे बच्चों को उनकी चीखों को नहीं सुना गया. यही कलयुग का कालनेमी है. हम तो भैया आज हाथ जोड़ रहे हैं. हमारे बटुक डरे हुए हैं."
उन्होंने आगे कहा, "हमें रात 10:30 बजे सूचना दी गई, हम कैसे कोर्ट चले जाते. अगले दिन हमें खतरा है, हम छुपे-छुपे घूम रहे हैं. हमें पुलिस की सुरक्षा नहीं दी गई है, हमें कुछ भी नहीं दिया गया है. हम कैसे अपनी अपील दाखिल करें? हमारा जवाब दाखिल नहीं हुआ और यह एक पक्षीय आदेश है जो जारी कर दिया गया."
'हम इतने बड़े आदमी से नहीं लड़ सकते'- आशुतोष ब्रह्मचारी

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












