
'मुझसे अब SIR का काम नहीं होगा, तुम अपना...' एक और BLO ने दी जान, अब तक 8 कर चुके खुदुकशी
AajTak
देश के कई राज्यों में बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) की लगातार मौतों ने गंभीर चिंता पैदा कर दी है, जिनमें से अधिकांश मामलों में परिवारों ने अत्यधिक कार्यभार, खासकर SIR से जुड़े दबाव को जिम्मेदार ठहराया है. परिवारों का आरोप है कि ये बीएलओ मतदाता सूची से जुड़े भारी दबाव में थे.
गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के कोडिनार तालुका के छारा गांव में SIR का काम कर रहे बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) और शिक्षक अरविंद वाढ़ेर ने काम के दबाव से परेशान होकर आत्महत्या कर ली. घटना ने पूरे शिक्षा समुदाय को झकझोर दिया है और शैक्षिक संघों में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है.
'मेरे से अब यह SIR का काम नहीं हो सकेगा'
40 वर्षीय अरविंद वाढ़ेर ने आत्महत्या से पहले पत्नी को संबोधित एक भावुक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उन्होंने लिखा, 'मेरे से अब यह SIR का काम नहीं हो सकेगा. मैं लगातार कुछ दिनों से थकान और परेशानी महसूस कर रहा हूं. तुम अपना और बेटे का ख्याल रखना. मैं तुम दोनों को बहुत चाहता हूं, लेकिन अब मैं बहुत मजबूर हो गया हूं. मेरे पास अब कोई विकल्प नहीं बचा.'
शैक्षिक संघों में आक्रोश
उन्होंने लिखा, 'मेरे बैग में SIR के सभी कागजात हैं, जिन्हें स्कूल में जमा कर दिया जाए. I am very sorry my dear wife Sangita and my loving dear son krishay.' इस घटना के बाद अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, गुजरात प्रांत ने SIR के तहत शिक्षकों द्वारा की जा रही ऑनलाइन प्रक्रिया का बहिष्कार करने की घोषणा की है और आगे की रणनीति पर चर्चा जारी है.
काम के दबाव को लेकर उठ रहे सवाल

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











